फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sudan News Ceasefire Extended for 72 Hours in Sudan Army RSF announces evacuation of India

Sudan: 'ऑपरेशन कावेरी' के बीच राहत भरी खबर; सूडान में और 72 घंटे के लिए बढ़ा सीजफायर, इन देशों ने की मध्यस्थता

Fri, 28 Apr 2023 09:45 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 28 Apr 2023 09:45 AM IST
सार

रैपिड सपोर्ट फोर्सेस ने कहा है कि वह भी सीजफायर बढ़ाने का समर्थन करते हैं और अमेरिका, सऊदी अरब, नॉर्वे, ब्रिटेन और यूएई ने इसका प्रस्ताव दिया था।

विज्ञापन
Sudan News Ceasefire Extended for 72 Hours in Sudan Army RSF announces evacuation of India
सूडान में सीजफायर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सूडान में जारी 72 घंटों के सीजफायर के बीच एक और अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल सूडान की आर्म्ड फोर्सेस ने और 72 घंटे के लिए सीजफायर को बढ़ाने का एलान कर दिया है। इस एलान से वहां से निकाले जा रहे विदेशी नागरिकों को निकालना आसान हो जाएगा, जिनमें भारतीय भी शामिल हैं। बता दें कि सूडान की राजधानी खार्तूम और पश्चिमी दार्फुर इलाके में सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्सेस के बीच लड़ाई छिड़ी हुई है। 

विज्ञापन


सेना और आरएसएफ ने जारी किए बयान
सूडानी सेना ने गुरुवार रात को बयान जारी कर कहा कि वह और अगले 72 घंटे के लिए सीजफायर को बढ़ा रहे हैं। सेना ने कहा कि सऊदी अरब और अमेरिका ने इसके लिए मध्यस्थता की है। वहीं दूसरे पक्ष रैपिड सपोर्ट फोर्सेस ने कहा है कि वह भी सीजफायर बढ़ाने का समर्थन करते हैं और अमेरिका, सऊदी अरब, नॉर्वे, ब्रिटेन और यूएई ने इसका प्रस्ताव दिया था। गौरतलब है कि पहले हुए सीजफायर के दौरान भी हिंसा की घटनाएं हो रहीं थी लेकिन उसने इतनी राहत दे दी कि विदेशी नागरिक आराम से सूडान से निकल सकें। 
विज्ञापन


इन देशों ने की मध्यस्थता
सूडान में सीजफायर को बढ़वाने में जिन देशों ने मध्यस्थता की है, उनमें ट्राइलेटेरल मैकेनिज्म और क्वाड के देश शामिल हैं। बता दें कि ट्राइलेटेरल मैकेनिज्म में अफ्रीकन यूनियन, संयुक्त राष्ट्र के इंटरगवर्नमेंटल अथॉरिटी ऑन डेवलेपमेंट शामिल हैं। वहीं क्वाड में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, अमेरिका जैसे देश सूडान में सीजफायर के लिए मध्स्थता कर रहे हैं। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर सूडान में सीजफायर बढ़ने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन कावेरी के लिए राहत की खबर
सूडान में सीजफायर बढ़ने से भारतीयों को सूडान से निकालने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन कावेरी के लिए यह राहत की खबर है। सूडान से अभी तक भारतीयों के आठ बैच सुरक्षित निकाले जा चुके हैं और जल्द ही सभी भारतीयों को सूडान से सुरक्षित निकालने का काम पूरा हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed