{"_id":"623889a73ba01254d5397e2b","slug":"sub-variant-of-omicron-ba2-may-bring-new-wave-of-corona-in-the-country-warns-dr-fauci","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान: ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट फिर ला सकता है कोरोना की नई लहर, डॉ. फाउची ने चेताया ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सावधान: ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट फिर ला सकता है कोरोना की नई लहर, डॉ. फाउची ने चेताया
Mon, 21 Mar 2022 07:57 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 21 Mar 2022 07:57 PM IST
सार
डॉ. फौसी ने कहा कि इसकी संक्रमण क्षमता बढ़ी है, हालांकि यह गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना के गंभीर संक्रमण से बचने के लिए बूस्टर डोज सबसे बेहतर उपाय है।
विज्ञापन
कोरोना महामारी की नई लहर का खतरा
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ ने चेतावनी दी है कि ओमिक्रॉन का अत्यधिक संक्रामक सब-वैरिएंट फिर से कोरोना महामारी की नई लहर ला सकता है। इस वैरिएंट को बीए.2 के नाम से जाना जाता है। व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ. एंटनी फाउची ने रविवार को कहा कि एक अनुमान के मुताबिक, अमेरिका में अभी जितने मामले मिल रहे हैं, उनमें से 30 प्रतिशत बीए.2 के हैं। यह सब-वैरिएंट अभी अमेरिका में प्रभावी वैरिएंट बना हुआ है।
विज्ञापन
बीए.2 सब-वैरिएंट अधिक संक्रामक
डॉ. फाउची ने कहा कि बीए.2 सब-वैरिएंट ओमिक्रॉन से 60 प्रतिशत अधिक संक्रामक है, लेकिन घातक नहीं लग रहा है। एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में डॉ. फाउची ने कहा कि इसकी संक्रमण क्षमता बढ़ी है। शीर्ष विज्ञानी ने कहा कि संक्रमण के मामलों पर नजर डालने पर पता चलता है कि यह गंभीर नहीं है और वैक्सीन या पहले के संक्रमण से पैदा हुई प्रतिरक्षा प्रणाली को चकमा देता नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के गंभीर संक्रमण से बचने के लिए बूस्टर डोज सबसे बेहतर उपाय है।
विज्ञापन
चीन-यूरोप में बढ़े मामले
ओमिक्रॉन के इस सब-वैरिएंट की वजह से चीन और यूरोप के कुछ देशों में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। चीन में स्थानीय स्तर पर संक्रमण के 1,947 मामले पाए गए हैं। संक्रमण बढ़ने पर शंघाई के डिज्नीलैंड को बंद कर दिया गया है। वहीं, शेनजेन में दो हफ्ते के बाद पाबंदियों में कुछ ढील दी गई है और व्यावसायिक केंद्रों और दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। मामले बढ़ने पर पूर्वोत्तर के चांगचुन और जिलिन शहरों में सख्ती लागू की गई है, इसके चलते लगभग 20 लाख लोग घरों में कैद होने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन