{"_id":"5ef681c4b335334ea4583e75","slug":"study-work-will-be-affected-by-h1b-visa-suspension","type":"story","status":"publish","title_hn":"H1B वीजा निलंबन से प्रभावित होगा अध्ययन कार्य, हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने जताई आपत्ति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
H1B वीजा निलंबन से प्रभावित होगा अध्ययन कार्य, हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने जताई आपत्ति
Sat, 27 Jun 2020 04:46 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 27 Jun 2020 04:46 AM IST
विज्ञापन
H1B VISA
अमेरिका के प्रसिद्धि हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने कहा है कि विदेशियों के लिए कार्य वीजा को अस्थायी तौर पर निलंबित करने से अध्ययन कार्य भी प्रभावित होगा। इसमें सबसे अधिक मांग वाला एच-1 बी वीजा भी शामिल है। विश्वविद्यालय ने राष्ट्रपति ट्रंप के इस फैसले को उचित निर्णय नहीं बताया।
विज्ञापन
हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रवक्ता जोनाथन एल. स्वैन ने कहा कि इस फैसले से हालांकि छात्र वीजा या वैकल्पिक व्यावहारिक प्रशिक्षण (ओपीटी) प्रभावित नहीं होगा, लेकिन यह निराशाजनक है कि एक सरकारी आदेश के जरिये एच-1 बी सहित कुछ गैर-आव्रजक वीजा धारकों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एच-1 बी समेत अन्य प्रकार के विदेशी कार्य वीजा को 2020 के अंत तक स्थगित करने का आदेश जारी किया। ट्रंप ने यह कदम इस महत्वपूर्ण चुनावी वर्ष में अमेरिकियों के रोजगार के संरक्षण के लिए उठाया है। ट्रंप ने कहा कि मौजूदा आर्थिक संकट की वजह से यह कदम उठाना जरूरी था। वहीं हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह उचित नीति नहीं है। बता दें कि इस वीजा का भारतीय आईटी पेशेवर सबसे अधिक लाभ उठाते रहे हैं।
विज्ञापन