{"_id":"6136b4808ebc3e50090010d0","slug":"study-80-percent-immunity-built-against-corona-in-america-may-end-in-6-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्ययन : कोरोना के खिलाफ बनी 80 फीसदी इम्युनिटी 6 माह में हो सकती है खत्म","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अध्ययन : कोरोना के खिलाफ बनी 80 फीसदी इम्युनिटी 6 माह में हो सकती है खत्म
Tue, 07 Sep 2021 06:08 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 07 Sep 2021 06:08 AM IST
सार
- वैज्ञानिकों के अनुसार, फाइजर के टीके से बनी इम्युनिटी छह माह में घट सकती
- नर्सिंग होम में रहने वाले 120 लोगों और 92 स्वास्थ्यकर्मियों के रक्त के सैंपल का किया गया अध्ययन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
कोरोना के खिलाफ इम्युनिटी कब तक रहेगी ये अभी भी पहेली बना हुआ है। अमेरिका में हुए एक अध्ययन से पता चला है कि कोरोना के खिलाफ बनी 80 प्रतिशत इम्युनिटी छह महीने में खत्म हो सकती है।
विज्ञापन
शोध के अनुसार फाइजर के टीके से बनी इम्युनिटी छह माह में घट सकती है। केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी और ब्राउन यूनिवर्सिटी ने नर्सिंग होम में रहने वाले 120 लोगों और 92 स्वास्थ्यकर्मियों के रक्त के सैंपल का अध्ययन करने के बाद बाद ये दावा किया है।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों ने पाया कि जिनकी उम्र 76 वर्ष थी और उनकी देखरेख में लगे लोगों की उम्र औसतन 48 वर्ष थी उनमें छह महीने बाद टीके की दूसरी खुराक के बाद एंटीबॉडीज के स्तर में 80 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की जा रही है। टीकाकरण के छह महीने बाद 70 फीसदी बुजुर्गों के रक्त में वायरस को न्यूट्रलाइज करने की क्षमता बेहद खराब थी।
विज्ञापन