{"_id":"5e52a78d8ebc3ef3875cc76e","slug":"students-will-study-bjp-history-in-islamic-university-of-indonesia","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया की इस्लामिक यूनिवर्सिटी में छात्र पढ़ेंगे भाजपा का इतिहास, शिक्षाविदों में पैदा हुई रुचि","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इंडोनेशिया की इस्लामिक यूनिवर्सिटी में छात्र पढ़ेंगे भाजपा का इतिहास, शिक्षाविदों में पैदा हुई रुचि
Mon, 24 Feb 2020 03:24 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 24 Feb 2020 03:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के इतिहास के बारे में जानकारी देने वाली एक किताब इंडोनेशिया की इस्लामिक यूनिवर्सिटी में पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगी। भारत के आम चुनाव में भाजपा की लगातार दो बार जीत ने शिक्षाविदों में पार्टी को लेकर रुचि पैदा कर दी है।
विज्ञापन
शांतनु गुप्ता की किताब ‘भारतीय जनता पार्टी- अतीत, वर्तमान एवं भविष्य, विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल की कहानी’ अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग में दक्षिण एशियाई अध्ययन के स्नातक के छात्रों के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग के संकाय सदस्य हदजा मिन फदली ने कहा कि आम चुनाव में भाजपा की दो बार जीत के कारण शिक्षाविदों में पार्टी को लेकर रुचि बढ़ रही है। हदजा ने बताया कि भारत की हालिया यात्रा के दौरान उन्हें किताब के बारे में पता चला। वह ‘इंडिया फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित कौटिल्य फेलोशिप कार्यक्रम के लिए भारत आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया के लोग भारत के साथ हमारे संबंधों को और मजबूत करना चाहते हैं और इसलिए सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा को समझना महत्वपूर्ण है। हमें उम्मीद है कि भाजपा भी ऐसा ही चाहती है।
जब शांतनु गुप्ता से इंडोनेशिया के विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए उनकी किताब को चुने जाने पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि उनके काम को वैश्विक पहचान मिलना लेखक के तौर पर उनके लिए बहुत संतोषजनक है। गुप्ता ने योगी आदित्यनाथ की जीवनी और भारत में फुटबॉल पर एक किताब समेत पांच पुस्तकें लिखी हैं।