तुर्किये: छात्र ने क्लासरूम में की फायरिंग, शिक्षक समेत चार लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल
तुर्किये के कहमनमारस प्रांत के एक स्कूल में छात्र द्वारा की गई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल हो गए। हमलावर छात्र को भी मार गिराया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तुर्किये में एक स्कूल में हुई बुधवार को हुई गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। एपी के अनुसार, स्कूल के परिसर में एक छात्र ने फायरिंग की है, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि हमलावर छात्र ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे स्कूल में अफरातफरी मच गई।
हमलावर छात्र भी ढेर
एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को दक्षिण-पूर्वी तुर्किये के एक स्कूल में एक छात्र ने दो क्लासरूम में गोलीबारी की, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। कहमनमारस प्रांत के गवर्नर मुकर्रम उनलुअर ने बताया कि हमलावर छात्र भी मारा गया है। उसके पास से जो हथियार बरामद हुए, वे उसके पुलिस अधिकारी पिता के बताए जा रहे हैं।
स्कूल में मची अफरातफरी
उन्होंने बताया कि पीड़ितों में एक शिक्षक भी शामिल था। हमले के पीछे का मकसद तत्काल पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा बलों ने स्कूल परिसर को घेरकर स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से मिले वीडियो फुटेज में कम से कम दो लोगों को एंबुलेंस में ले जाते हुए देखा गया।
एक दिन पहले भी हुई थी फायरिंग
गौरतलब है कि एक दिन पहले पास के शानलिउर्फा प्रांत में एक हाई स्कूल में एक पूर्व छात्र द्वारा गोलीबारी किए जाने से 16 लोग घायल हो गए थे, जिनमें ज्यादातर छात्र थे। शॉटगन से लैस 18 वर्षीय हमलावर ने सानलिउर्फा प्रांत के सिवेरेक स्थित व्यावसायिक हाई स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग की और फिर इमारत में छिप गया। बाद में उसने उसी शॉटगन से खुद को भी मार डाला।
वाणिज्य दूतावास में भी हो चुका हमला
इससे पहले भी इस्तांबुल में इस्राइली वाणिज्य दूतावास की इमारत पर सात अप्रैल को कई अज्ञात हमलावरों ने हमला करने की कोशिश की थी। तुर्किये पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन हमलावरों को मार गिराया था, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए थे। रॉयटर्स की ओर से साझा किए गए फुटेज में एक पुलिस अधिकारी को गोलियों की आवाज के बीच बंदूक निकालते और छिपते दिखाया गया था, एक व्यक्ति खून से लथपथ दिखाई दिया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई थी।
अन्य वीडियो:-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.