फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Strong earthquakes struck papua new guinea and bali, now tsunami threat

पापुआ न्यू गिनी और बाली में भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी जारी

Thu, 11 Oct 2018 09:45 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
Strong earthquakes struck papua new guinea and bali, now tsunami threat

गुरुवार को पापुआ न्यू गिनी के न्यू ब्रिटेन द्वीप और बाली में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। पापुआ में आए भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई। इससे पहले 5.7 और 5.9 की तीव्रता के दो भूकंप के झटके भी आए थे। यहां अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है। लेकिन सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। वहीं इंडोनेशिया के बाली द्वीप में सुनामी के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। यहां भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई है।

विज्ञापन


पापुआ न्यू गिनी में आए भूकंप के बाद प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि कुछ तटों पर सुनामी की भयंकर लहरें उठने का अनुमान है। ऐसा अनुमान है कि पीएनजी और सोलोमन द्वीपों के तट पर 0.3 मीटर (एक फुट) से कम की सुनामी की लहरें उठेंगी।
विज्ञापन


देश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि वैसे तो अभी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है लेकिन किसी बड़े भूकंप के बाद ऐसी खबरें आने में कुछ वक्त लगता है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र न्यू ब्रिटेन द्वीप पर किम्बे शहर से करीब 125 किलोमीटर पूर्व में स्थित था। भूकंप की गहराई जमीन से करीब 40 किलोमीटर नीचे थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बाली में आए भूकंप की बात करें तो यह वही द्वीप है जहां अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और वर्ल्ड बैंक अपनी वार्षिक बैठक आयोजित करते हैं। भूकंप के आते ही लोग बचाव के लिए घरों से बाहर निकल गए थे। भूकंप के बाद वह सोने चले गए क्योंकि यहां सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। बता दें इससे पहले इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर भी भूकंप आया था। इसके बाद वहां सुनामी भी आई। जिसके चलते 2 हजार लोगों की मौत हो गई। अभी तक यह देश उस नुकसान से उभरा नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि 80 हजार से भी ज्यादा लोग अस्थायी आश्रय गृहों में रह रहे हैं या फिर विस्थापित हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed