फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   strike at Al Maghazi refugee camp Gaza including children many killed several injured

Israel Gaza War: गाजा में अल-मगाजी शरणार्थी शिविर पर हमले में 13 की मौत, कई घायल; मरने वालों कई बच्चे भी शामिल

Wed, 17 Apr 2024 08:31 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 17 Apr 2024 08:31 AM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शी निहाद औदेतल्लाह से प्राप्त एक ग्राफिक वीडियो में कई हताहत लोग फर्श पर पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। कई लोग घबराहट में इधर-उधर भागते, चिल्लाते और शवों को गिनने और ले जाने की कोशिश करते दिखाई दिए।

विज्ञापन
strike at Al Maghazi refugee camp Gaza including children many killed several injured
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा पट्टी का दृश्य - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल और गाजा के बीच संघर्ष थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जहां देखो वहां तबाही का मंजर है, कहीं धमाकों की गूंज तो कहीं चीख-पुकार सुनाई देती है।ताजा मामला मध्य गाजा से सामने आया है, जहां मंगलवार को अल-मगाजी शरणार्थी शिविर को निशाना बनाकर हमला किया गया। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार इसमें सात बच्चों सहित कम से कम 13 लोग मारे गए और 25 से अधिक अन्य घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी निहाद औदेतल्लाह से प्राप्त एक ग्राफिक वीडियो में कई हताहत लोग फर्श पर पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। कई लोग घबराहट में इधर-उधर भागते, चिल्लाते और शवों को गिनने और ले जाने की कोशिश करते दिखाई दिए।

विज्ञापन


हर तरफ मच गई चीख-पुकार
शिविर में रहने वाले ओवडेटल्ला ने सीएनएन को बताया कि उन्होंने मंगलवार को दोपहर करीब 3:40 बजे (स्थानीय समयानुसार) अपने से लगभग 30 से 40 मीटर की दूरी पर एक विस्फोट की आवाज सुनी। उन्होंने कहा, 'मैं तुरंत यह देखने के लिए चला गया कि क्या हुआ, लेकिन जब पहुंचा तो देखा कि जमीन पर शवों के ढेर थे।' उन्होंने आगे बताया कि लोग चिल्ला रहे थे और बच्चे जमीन पर मरे पड़े थे। 
विज्ञापन


अल-अक्सा शहीद अस्पताल से ली गई फुटेज में आपातकालीन कक्ष में भारी तादाद में मरीज पाए गए। परिवार के सदस्य अपने प्रियजनों के शवों के पास इकट्ठे हो गए, उन्हें पकड़कर रोते दिखाई दिए। इसके अलावा अस्पताल के मुर्दाघर के एक वीडियो में परिवार अपने प्रियजनों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले के बाद कुछ यूं दिखा भयानक मंजर
इस बीच एक आदमी सफेद बॉडी बैग की ओर इशारा करते दिखाई दिया, जिसमें एक युवा लड़के का खून से सना चेहरा दिख रहा था, वह कहने लगा, 'यह मेरा बेटा है।' एक अन्य व्यक्ति ने कहा, 'उनका किसी से कोई लेना-देना नहीं है! वे नागरिक हैं।' हम पर दया करो। आप बच्चों को मार रहे हैं। आप किसी सेना या सेनानियों को नहीं मार रहे हैं; आप उन बच्चों को मार रहे हैं जो सड़क पर शांति से खेल रहे थे।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed