फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Strike against pension reforms, huge number of workers take to the streets in france

फ्रांस: पेंशन सुधारों के खिलाफ हड़ताल, 4.5 लाख कर्मचारी सड़कों पर उतरे, पुलिस भी शामिल

Sat, 07 Dec 2019 05:22 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 07 Dec 2019 05:22 AM IST
सार

  • नए प्रस्तावों में सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाने की योजना
  • 90 फीसदी हाई-स्पीड टीवीजी और इंटर-सिटी ट्रेनें रद्द
  • 30 फीसदी घरेलू और 10 फीसदी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

विज्ञापन
Strike against pension reforms,  huge number of workers take to the streets in france
फ्रांस में हड़ताल - फोटो : PTI

विस्तार

फ्रांस में पेंशन सुधारों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल से स्कूल और कार्यालयों का कामकाज ठप पड़ चुका है। देशभर के करीब 4.5 लाख कर्मचारी सड़कों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं। सड़कें प्रदर्शनकारियों, आंसू गैस और पुलिस अधिकारियों से पटी पड़ी हैं।

विज्ञापन


राजधानी में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों के बाद अब तक 87 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। फ्रांस के कर्मचारी पेंशन योजना में प्रस्तावित सुधारों से नाराज हैं। नए प्रस्तावों में सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाने की योजना है। ऐसे में तय समय से पहले रिटायर होने वालों को कम भुगतान मिल पाएगा।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, देश के अधिकतर परिवहन कर्मचारियों के हड़ताल में जाने से ट्रेनें और बसे रद्द की जा चुकी हैं। पेरिस का मशहूर चौराहा प्लेस दि ला रिपबलिका और द् वाइड बॉलवर्ड दि मैजेंटा प्रधानमंत्री इमेनुएल मैक्रों के खिलाफ नारों से गूंज रहे हैं। रेनिस में प्रदर्शनकारियों ने दुकानों के शीशे तोड़ दिए, नानटेस में पुलिस ने आंसू गैस दागे और स्कफल्स में पुलिस और प्रदर्शनारियों के बीच जमकर हाथापाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्या है मामला

राष्ट्रपति मैक्रों फ्रांस में एक  ‘यूनिवर्सल प्वाइंट बेस्ड पेंशन प्रणाली’ शुरू करना चाहते हैं। सरकार इसे फ्रांस की मौजूदा पेंशन स्कीम की जगह लागू करना चाहती है। फिलहाल फ्रांस में निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए 42 अलग-अलग पेंशन स्कीम चल रही हैं। इनमें सेवानिवृत्त की उम्र और लाभ अलग-अलग हैं।

 
एफिल टॉवर बंद

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पों के बाद सुरक्षा के मद्देनजर विश्व प्रसिद्ध एफिल टॉवर बंद कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य पर्यटक स्थलों को भी बंद कर दिया गया है।


 

69 फीसदी का जनसमर्थन

ओपिनियन पोल में हड़ताल के पक्ष में 69 फीसदी जनसमर्थन बताया गया है। हड़ताल समर्थकों में 18 से 34 साल के लोग अधिक हैं। हालांकि हड़ताल में किसानों ने फिलहाल हिस्सा नहीं लिया है। जबकि देश में उनकी पेंशन सबसे कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed