{"_id":"5c9bff3bbdec2213fd2999ee","slug":"stoned-to-death-for-gay-sex-in-brunei","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रुनेई में समलैंगिक सेक्स के लिए पत्थरों से मार डालने की सजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रुनेई में समलैंगिक सेक्स के लिए पत्थरों से मार डालने की सजा
Thu, 28 Mar 2019 04:24 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 28 Mar 2019 04:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
ब्रुनेई में समलैंगिक सेक्स और व्यभिचार के लिए बेहद कठोर सजा का प्रावधान किया गया है। इन मामलों में दोषी पाए जाने पर सख्त शरीयत कानून लागू होगा और पत्थर मारकर मार डालने की सजा होगी। देश में भारी आलोचना के चलते इसे प्रावधान को चार वर्ष तक ठंडे बस्ते में रखा गया था लेकिन अब इसे लागू कर दिया गया।
विज्ञापन
इस छोटे से देश में नए दंड को अगले बुधवार से लागू किया जाएगा। बता दें कि समलैंगिकता ब्रुनेई में पहले से ही अवैध है लेकिन इसके लिए अब मौत की सजा का प्रावधान कर दिया गया है, जिसे बेहद क्रूर तरीके से अंजाम दिया जाएगा। एमनेस्टी इंटरनेशलन ने बुधवार को ब्रुनेई से इस नई सजा के प्रावधान पर तत्काल रोक लगाने का आग्रह किया।
विज्ञापन