फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Stir on the bill imposing fines on journalists in Nepal

नेपाल में पत्रकारों पर जुर्माना लगाने वाले विधेयक पर बवाल

Tue, 14 May 2019 06:26 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 14 May 2019 06:26 AM IST
विज्ञापन
Stir on the bill imposing fines on journalists in Nepal
नेपाली पत्रकार व्यापार संगठन (फाइल फोटो)

नेपाल में किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के दोषी मीडिया प्रतिष्ठानों या पत्रकारों पर भारी जुर्माना लगाने वाले बिल को लेकर हंगामा खड़ा हो चुका है। संसद में यह बिल पेश करने पर नेपाल सरकार मीडिया समूहों और विपक्ष की कड़ी आलोचना में घिर गई है। नेपाल मीडिया सोसाइटी (एनएमएस) ने सरकार से बिल की तत्काल वापसी की मांग की है।

विज्ञापन


एनएमएस के अध्यक्ष सुभाशंकर कंदेल ने प्रधानमंत्री ओली को बिल को संशोधित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नेपाल के पत्रकारों और हितधारकों के साथ इस मामले में परामर्श कर बिल में संधोधन करें। बिल के कुच प्रावधान मीडिया उद्योग और स्वतंत्र प्रेस को ध्वस्त कर सकते हैं। यह बिल प्रेस स्वतंत्रता के खिलाफ है। वहीं मुख्य विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा ने कहा कि सरकार विधेयक के माध्यम से प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारिता के खिलाफ तख्तापलट की योजना बना रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि नेपाल सरकार ने किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का दोषी पाए जाने वाले मीडिया प्रतिष्ठानों या पत्रकारों पर दस लाख रुपये तक भारी जुर्माना लगाने के उद्देश्य से एक नए मीडिया विधेयक का 9 मई को प्रस्ताव रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed