फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Statue honouring Sikh soldiers unveiled in UK

UK: ब्रिटेन के लीसेस्टर में सिख सैनिकों के सम्मान में एक सिख सैनिक की प्रतिमा का किया गया अनावरण

Mon, 31 Oct 2022 02:44 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, लंदन।
पीटीआई, लंदन। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 31 Oct 2022 02:44 AM IST
सार

सिख सैनिक युद्ध स्मारक समिति के अध्यक्ष अजमेर सिंह बसरा ने कहा कि हमें उन सभी बहादुर पुरुषों के बलिदान का सम्मान करने के लिए इस स्मारक का अनावरण करने पर बहुत गर्व है, जिन्होंने एक ऐसे देश के लिए लड़ने के लिए हजारों मील की यात्रा की, जो उनका अपना नहीं था।

विज्ञापन
Statue honouring Sikh soldiers unveiled in UK
ब्रिटेन में एक सिख सैनिक की प्रतिमा का अनावरण। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया भर में संघर्षों के दौरान ब्रिटेन के लिए लड़ने वाले सिखों को सम्मानित करने के लिए ब्रिटेन के लीसेस्टर शहर में रविवार को एक सिख सैनिक की एक प्रतिमा का अनावरण किया गया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को विक्टोरिया पार्क में ग्रेनाइट के चबूतरे पर कांस्य से बनी सिख सैनिक की एक प्रतिमा का प्रदर्शन किया गया है।

विज्ञापन


सिख सैनिक युद्ध स्मारक समिति ने कहा कि यह वहां पहले से मौजूद युद्ध स्मारकों का पूरक होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रथम विश्व युद्ध के समय ब्रिटिश भारतीय सेना (British Indian Army) में 20 प्रतिशत से अधिक हिस्सा सिखों का था। यह प्रतिमा कलाकार तरनजीत सिंह द्वारा बनाई गई है और सिख समुदाय परिषद की ओर से दी गई राशि एवं सिख मंडलियों की तरफ से दिए गए दान से इसका भुगतान किया गया है।
विज्ञापन


सिख सैनिक युद्ध स्मारक समिति के अध्यक्ष अजमेर सिंह बसरा ने कहा कि "हमें उन सभी बहादुर पुरुषों के बलिदान का सम्मान करने के लिए इस स्मारक का अनावरण करने पर बहुत गर्व है, जिन्होंने एक ऐसे देश के लिए लड़ने के लिए हजारों मील की यात्रा की, जो उनका अपना नहीं था।" उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा उन सिखों को याद दिलाने का काम करेगी जिन्होंने लीसेस्टर शहर को अपना घर बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीसेस्टर सिटी काउंसिल के सदस्य पियारा सिंह क्लेयर ने कहा कि "कई दशकों से सिख समुदाय ने हमारे शहर की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि एक सिख स्मारक प्रतिमा का अनावरण विक्टोरिया पार्क में किया गया। इसका विचार और परिकल्पना दिवंगत पार्षद कुलदीप सिंह भट्टी एमबीई ने की थी। यह पार्क में स्थित अन्य स्मारकों के साथ सिख सैनिकों को एक सच्ची श्रद्धांजलि प्रदान करेगा। अनावरण समारोह रविवार को डी मोंटफोर्ट हॉल में हुआ और इसमें सशस्त्र बलों के प्रतिनिधियों सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed