फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   State Department spokesperson Matthew Miller Says US plays no role in choosing leaders of Pakistan

US: 'पाकिस्तान के नेताओं को चुनने में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं'; आम चुनावों से पहले मैथ्यू मिलर की सफाई

Tue, 12 Dec 2023 08:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 12 Dec 2023 08:04 PM IST
सार

आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए  मिलर ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका पाकिस्तान के नेताओं को चुनने में कोई भूमिका नहीं निभाता है। उन्होंने आगे कहा कि हम पाकिस्तानी लोगों द्वारा चुने गए नेतृत्व के साथ काम करते हैं और आगे भी हम ऐसा करना जारी रखेंगे।  

विज्ञापन
State Department spokesperson Matthew Miller Says US plays no role in choosing leaders of Pakistan
US and Pakistan

विस्तार

राजनीतिक और आर्थिक रूप से अस्थिर पाकिस्तान में अगले साल आम चुनाव होने हैं। वहीं, इन चुनावों में अब अमेरिका की भी एंट्री हो गई है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने साफ किया है कि पाकिस्तान के चुनावों में वह कोई भूमिका नहीं निभाता है। उन्होंने कहा कि हम विभिन्न देशों में निर्वाचित नेताओं और सरकार के साथ काम करते हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि मिलर ने ये प्रतिक्रिया एक अमेरिकी पाकिस्तानी पत्रकार के सवालों पर दी। पत्रकार ने पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ का जिक्र करते हुए कहा था, 'अमेरिका ही इस पुराने भ्रष्ट आपराधिक नेता' को पाकिस्तान में वापस लाया था'।  साथ ही पत्रकार ने यह आरोप भी लगाया कि अमेरिका भ्रष्ट राजनेताओं की निंदा नहीं करता है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका पर पाकिस्तान की सत्ता में हस्तक्षेप के आरोप लगे हैं। इससे पहले इमरान खान की सरकार गिराने के आरोप भी अमेरिका पर लगे थे। इसके बाद अमेरिका को सफाई भी देनी पड़ गई थी। 
विज्ञापन


मिलर ने दी सफाई
इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए  मिलर ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका पाकिस्तान के नेताओं को चुनने में कोई भूमिका नहीं निभाता है। उन्होंने आगे कहा कि हम पाकिस्तानी लोगों द्वारा चुने गए नेतृत्व के साथ काम करते हैं और आगे भी हम ऐसा करना जारी रखेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी पाकिस्तानी पत्रकार के आरोपों पर आई प्रतिक्रिया
पाकिस्तानी अमेरिकी पत्रकार ने अपने आरोपों के साथ ही पाकिस्तानी मीडिया की कई रिपोर्ट्स का भी उदाहरण भी दिया। इन रिपोर्ट्स में नवाज शरीफ पर बेनजीर सरकार को बाधित करने के लिए ओसामा बिन लादेन से पैसे लेने सहित  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप शामिल हैं। लेकिन कभी किसी भी अदालत या किसी ने इसकी आलोचना नहीं की। अपने आरोपों में उन्होंने यह भी कहा कि माना कि इमरान खान को हटाने में कोई भूमिका नहीं थी, लेकिन इस बारे में तो कोई बयान दें कि पनाना पेपर लीक मामले का दोषी (नवाज शरीफ) देश में कैसे वापस आ गया। उन्होंने कहा कि इसके लिए अमेरिकी पाकिस्तानी नाराज हैं। 


बता दें कि पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव होने हैं। इन चुनावों से ठीक पहले देश के पूर्व पीएम रहे नवाज शरीफ देश वापस आ गए हैं। वे लंदन में अपना चार साल का निर्वासन समाप्त करने के बाद 21 अक्तूबर को पाकिस्तान लौटे थे। इसके बाद कई मामलों में लंबित मामलों में उन्हें क्लीन चिट मिल रही है। वहीं दूसरी ओर, शरीफ के राजनीतिक विरोधियों ने दावा किया है कि सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ समझौते के बाद उन्हें पाकिस्तान में प्रवेश की अनुमति दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed