फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   SriLankan newspapers run out of newsprint due to forex crisis; suspend publication

श्रीलंका पर एक और आफत: दो प्रमुख समाचारपत्रों का प्रकाशन हुआ बंद, विदेशी मुद्रा संकट के कारण अखबारी कागज खत्म

Sat, 26 Mar 2022 12:57 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई,कोलंबो
पीटीआई,कोलंबो Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 26 Mar 2022 12:57 PM IST
सार

निजी स्वामित्व वाले उपाली समाचार पत्र ने कहा कि उनके अंग्रेजी भाषा का दैनिक द आइलैंड और उसका सिंहली संस्करण दीवैना, अखबारी कागज की कमी को देखते हुए केवल ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
SriLankan newspapers run out of newsprint due to forex crisis; suspend publication
श्रीलंका संकट

विस्तार

श्रीलंका इन दिनों महंगाई और विदेशी मुद्रा संकट से जूझ रहा है। देश पर एक और आफत तब आई जब दो दो प्रमुख समाचारपत्रों ने अखबारी कागज की कमी के चलते अपने प्रकाशन को निलंबित कर दिया। श्रीलंका इन दिनों महंगाई और विदेशी मुद्रा संकट से जूझ रहा है। देश पर एक और आफत तब आई जब दो-दो प्रमुख समाचारपत्रों ने अखबारी कागज की कमी के चलते  अपने प्रकाशन को निलंबित कर दिया। निजी स्वामित्व वाले उपाली समाचार पत्र ने कहा कि उनके अंग्रेजी भाषा का दैनिक द आइलैंड और उसका सिंहली संस्करण दीवैना, अखबारी कागज की कमी को देखते हुए केवल ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन


श्रीलंका अपने अब तक के सबसे खराब विदेशी मुद्रा संकट के दौर में
उपाली न्यूजपेपर्स लिमिटेड ने एक बयान में कहा, हमें अपने पाठकों को यह बताते हुए खेद है कि हमें शनिवार को द आइलैंड प्रिंट संस्करण के प्रकाशन को अगले नोटिस तक स्थगित करने के लिए मजबूर किया गया है। महामारी के कारण पर्यटन और प्रेषण से देश की कमाई पर असर पड़ने के बाद श्रीलंका अपने अब तक के सबसे खराब विदेशी मुद्रा संकट का सामना कर रहा है। इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले श्रीलंकाई रुपया जारी करने के सरकार के फैसले के बाद से अखबारी कागज की आयात लागत में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। द आइलैंड अखबार, जो अक्टूबर 1981 से प्रिंट में है, अब एक ई-पेपर के रूप में कार्य करेगा।
विज्ञापन


पेट्रोलियम की कीमतें आसमान छू गई
देश के विदेशी मुद्रा संकट के बीच पेट्रोलियम की कीमतें आसमान छू गई हैं। कुछ दिनों पहले श्रीलंका से ऐसी तस्वीरे आईं कि लोग पेट्रोल खरीदने के लिए पेट्रोल पंप पर टूट पड़े हैं और लोगों को नियंत्रित करने के लिए सेना बुलानी पड़ी। हजारों लोग घंटों तक कतार में इंतजार करके तेल खरीद रहे हैं।  पुलिस ने कहा कि बीते शनिवार को पेट्रोल खरीदने के लिए कतार में खड़े तीन बुजुर्गों की मौत हो गई है। देश में डॉलर की कमी ने सभी क्षेत्रों को प्रभावित किया है। फरवरी में रिकॉर्ड 17.5 प्रतिशत मुद्रास्फीति के साथ कीमतें आसमान छू रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed