फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lankas local body polls will not be held on March 9 Election Commission

Sri Lanka: चुनाव आयोग ने कहा- नौ मार्च को नहीं होंगे स्थानीय निकाय चुनाव, तीन मार्च को जारी होगी नई तारीख

Fri, 24 Feb 2023 07:12 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 24 Feb 2023 07:12 PM IST
सार

श्रीलंका के चुनाव आयोग ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से घोषणा की कि स्थानीय निकाय चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 मार्च को नहीं होंगे और नई तारीख 3 मार्च को अधिसूचित की जाएगी। 

विज्ञापन
Sri Lankas local body polls will not be held on March 9 Election Commission
श्रीलंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नकदी संकट से जूझ रहे श्रीलंका के चुनाव आयोग ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से घोषणा की कि स्थानीय निकाय चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 मार्च को नहीं होंगे और नई तारीख 3 मार्च को अधिसूचित की जाएगी। 

विज्ञापन


दरअसल, चुनाव कराने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई और इसे मई तक के लिए स्थगित कर दिया। एक दिन बाद शुक्रवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों ने आपस में विचार-विमर्श किया और फिर उसके बाद औपचारिक घोषणा की। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग अब संसद के स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने से हस्तक्षेप की मांग करेगा, ताकि चुनाव कराने के लिए कोषागार (ट्रेजरी) से जरूरी धन हासिल किया जा सके। इस महीने की शुरुआत में चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया था कि देश के मौजूदा आर्थिक संकट से जुड़े कई कारणों के चलते 9 मार्च को स्थानीय निकाय चुनाव कराना मुश्किल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने गुरुवार को जोर देकर कहा था कि उनका काम संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करना है। उन्होंने संकेत दिया था कि पहले से ही कमजोर राज्य वित्त के साथ स्थानीय चुनाव आयोजित करने से अतिरिक्त दबाव आएगा। 

लेकिन समगी जन बालावेगया (एसजेबी) जैसी विपक्षी पार्टियां विक्रमसिंघे पर आरोप लगा रही हैं कि वह हार के डर से ट्रेजरी से फंड को रोककर स्थानीय चुनावों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।विपक्षी दल उन पर अधिकारियों और चुनाव आयोग को प्रभावित करने का भी आरोप लगा रहे हैं। 

एसजेबी पार्टी के सांसदों ने सुप्रीम कोर्ट में एक मौलिक अधिकार याचिका दायर की, जिसमें राज्य के उन अधिकारियों के खिलाफ एक रिट की मांग की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि वे (अधिकारी) चुनाव कराने के लिए जरूरी धन से इनकार कर रहे हैं। पिछले साल आर्थिक संकट के कारण मार्च में स्थानीय परिषदों के चुनाव को स्थगति कर दिया गया था। चार साल के कार्यकाल के लिए 340 स्थानीय परिषदों में नए प्रशासन के लिए चुनाव होना है। 

  
सरकार ने बार-बार संकेत दिया है कि विदेशी मुद्रा भंडार की कमी के कारण आर्थिक संकट को देखते हुए चुनाव कराने का उचित समय नहीं है। सरकार का कहना है कि दस अरब रुपये के खर्च के साथ चुनाव कराने से राज्य की वित्तीय स्थिति पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed