{"_id":"61b6eef68e985966f7693d17","slug":"sri-lankan-president-gotabaya-rajapaksa-suspends-parliament-for-a-week-leaves-for-singapore","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका: राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने एक सप्ताह के लिए की संसद की कार्यवाही निलंबित, अचानक सिंगापुर हुए रवाना ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका: राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने एक सप्ताह के लिए की संसद की कार्यवाही निलंबित, अचानक सिंगापुर हुए रवाना
Mon, 13 Dec 2021 12:27 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:27 PM IST
सार
11 जनवरी को संसद में कार्रवाई हुई थी। इसके बाद 12 दिसंबर को कार्रवाई होनी थी, लेकिन राष्ट्रपति राजपक्षे ने संसद को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
गोतबाया राजपक्षे
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने अचानक से एक सप्ताह के लिए संसद की कार्यवाही को निलंबित कर दिया है। वह सिंगापुर के लिए रवाना हो गए। उनकी यह यात्रा पहले से तय नहीं थी और न ही इसके बारे में किसी को जानकारी थी। ऐसे संसद के सत्र को एक सप्ताह के लिए निलंबित करके उनका सिंगापुर चले जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि, श्रीलंका की सरकार की ओर से इस मामले में अभी तक कोई बयान नहीं जारी किया गया है।
विज्ञापन
अचानक निलंबित हुई संसद
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 11 जनवरी को संसद में कार्रवाई हुई थी। इसके बाद 12 दिसंबर को कार्रवाई होनी थी, लेकिन राष्ट्रपति राजपक्षे ने संसद को निलंबित कर दिया। अब दोबारा संसद की कार्रवाई 18 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
कुछ घंटे बाद ही सिंगापुर रवाना हुए राष्ट्रपति
संसद के सत्र को निलंबित करने के कुछ ही घंटे बाद राष्ट्रपति राजपक्षे सिंगापुर के लिए रवाना हो गए। राष्ट्रपति के अधिकारियों का कहना है कि वह निजी यात्रा पर गए हैं, तो कुछ का मानना है कि राजपक्षे चिकित्सा कारणों से सिंगापुर रवाना हुए हैं।
विज्ञापन