फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka receives 160 Million Dollar from World Bank PM r Ranil Wickremesinghe says looking at possibility of using some of it to buy fuel

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका को विश्व बैंक से मिली 16 करोड़ डॉलर की सहायता, विक्रमसिंघे ने संसद में दी यह अहम जानकारी

Thu, 19 May 2022 06:28 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कोलंबो।
एजेंसी, कोलंबो। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 19 May 2022 06:28 AM IST
सार

श्रीलंका सरकार ने बुधवार को लोगों से साफ कह दिया, पेट्रोल खरीदने के लिए पैसा नहीं है। इसलिए पेट्रोल पंपों पर लाइन न लगाएं। हालांकि देश के पास डीजल उपलब्ध है। 28 मार्च से पेट्रोल लदा एक जहाज श्रीलंका में तट पर खड़ा है, लेकिन इसके भुगतान के लिए सरकार के पास अमेरिकी डॉलर नहीं हैं।

विज्ञापन
Sri Lanka receives 160 Million Dollar from World Bank PM r Ranil Wickremesinghe says looking at possibility of using some of it to buy fuel
प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे। - फोटो : Twitter

विस्तार

आजादी के बाद से सबसे भीषण आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका को विश्व बैंक से 16 करोड़ डॉलर की मदद मिली है। संसद में प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा, वह इसका इस्तेमाल पेट्रोल खरीदने के लिए करने की संभावना तलाश रहे हैं। जल्द ही एशियन डेवलपमेंट बैंक से भी मदद मिलने की संभावना है। देश में उग्र प्रदर्शनों के दौरान इस रकम से आर्थिक संकट पर काबू पाने में काफी हद तक मदद मिलेगी।

विज्ञापन


विक्रमसिंघे ने संसद को बताया कि विश्व बैंक से मिली रकम का इस्तेमाल तेल खरीदने में नहीं किया जा सकता, लेकिन हम इसके प्रयास करेंगे। सोमवार रात राष्ट्र के नाम संबोधन में विक्रमसिंघे ने बताया था कि भारत से उधार मिले पेट्रोल की दो खेप आनी हैं। इनमें से एक इसी हफ्ते पहुंचेगी, जबकि दूसरी 29 मई तक।
विज्ञापन


इससे पूर्व, ऊर्जा मंत्री कंचन विजेशेखरा ने कहा था, पंपों पर पेट्रोल उपलब्ध नहीं है। इसलिए लोगों से अनुरोध है कि वहां लाइन न लगाएं। पेट्रोल सप्ताहांत के बाद ही मिल पाएगा। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने कहा- नहीं है पेट्रोल, पंपों पर न लगाएं लाइन
श्रीलंका सरकार ने बुधवार को लोगों से साफ कह दिया, पेट्रोल खरीदने के लिए पैसा नहीं है। इसलिए पेट्रोल पंपों पर लाइन न लगाएं। हालांकि देश के पास डीजल उपलब्ध है। 28 मार्च से पेट्रोल लदा एक जहाज श्रीलंका में तट पर खड़ा है, लेकिन इसके भुगतान के लिए सरकार के पास अमेरिकी डॉलर नहीं हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने बताया कि देश एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) को भुगतान में चूक गया है। इससे नया कर्ज मिलने का रास्ता और कठिन हो गया है। कुछ ही दिन पहले एडीबी और विश्व बैंक ने श्रीलंका को लगभग 16-16 करोड़ डॉलर का कर्ज देने का आश्वासन दिया था।

पुलिस ने सत्ताधारी दल के और सांसदों से पूछताछ की
देश में सरकार विरोधी और सरकार समर्थक प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पों को लेकर श्रीलंकाई पुलिस ने सत्तारूढ़ एसएलपीपी संसदीय समूह के तीन और सदस्यों से पूछताछ की। इन झड़पों में कम से कम 10 लोगों की जान गई थी जबकि 200 से अधिक घायल हो गए। श्रीलंका में बेहद खराब आर्थिक हालात के मद्देनजर महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री पद से हटाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर नौ मई को उनके समर्थकों द्वारा हमला किया गया जिसके बाद देश में हिंसा भड़क गई। पुलिस प्रवक्ता निहाल थलडुवा ने कहा कि पुलिस के सीआईडी जांचकर्ताओं के एक समूह ने आज संसद में तीन पूर्व मंत्रियों से पूछताछ की। उनके दो साथी जिन्हें पहले गिरफ्तार किया गया था, उन्हें 25 मई तक के लिए हिरासत में लिया गया है।

शूट एट साइट के आदेश का खंडन
इस बीच प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने गुरुवार को संसद में बताया कि रक्षा मंत्रालय को देश में जारी सरकार विरोधी हिंसा के दौरान शूट एट साइट के आदेश नहीं जारी किए गए हैं। 10 मई को श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय ने आर्मी, एयरफोर्स व नेवी को सार्वजनिक संपत्ति पर हमला करने वाले किसी भी नागरिक पर फायरिंग करने के आदेश दिए थे। राजपक्षे व उनके करीबियों की संपत्तियों पर हिंसक भीड़ ने हमला कर दिया था।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed