फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka: Fire breaks out in container ship going to Singapore in Indian Ocean

श्रीलंका: हिंद महासागर में सिंगापुर को जा रहे कंटेनर जहाज में लगी आग

Sat, 26 Jun 2021 02:40 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलंबो/नई दिल्ली
एजेंसी, कोलंबो/नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 26 Jun 2021 02:40 AM IST
सार

  • श्रीलंका नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि देश के दक्षिणी छोर किरिंडा से करीब 483 समुद्री मील की दूरी पर यह जहाज है और उसके इंजन में आग लगी है। यह जहाज पोर्ट ब्लेयर से करीब 425 समुद्री मील की दूरी पर है जिसमें 28 चालक दल के सदस्य हैं।

विज्ञापन
Sri Lanka: Fire breaks out in container ship going to Singapore in Indian Ocean
कंटेनर जहाज में आग - फोटो : twitter

विस्तार

हिंद महासागर में सिंगापुर की ओर जा रहे एक कंटेनर जहाज में आग लग गई। श्रीलंका नौसेना के मुताबिक, लाइबेरिया के झंडे वाला एमएससी जहाज 22 जून को कोलंबो बंदरगाह से रवाना हुआ था और वह सिंगापुर की ओर जा रहा था किंतु श्रीलंका की समुद्री सीमा के पार जाने के बाद उसमें आग लग गई। इसे मदद देने के लिए भारतीय तटरक्षक बल ने अपना जहाज और विमान यहां भेज दिया है।

विज्ञापन


भारतीय तटरक्षक बल ने मदद के लिए रवाना किए जहाज और विमान
श्रीलंका नौसेना के प्रवक्ता इंडिका डि सिल्वा ने बताया कि शुक्रवार तड़के नौसेना को इस जहाज में आग लगने की सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि चूंकि जहाज अब भी श्रीलंका की तलाश एवं बचाव सीमा में है, इसलिए आवश्यक कदम उठाना जरूरी है।
विज्ञापन


श्रीलंका नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि देश के दक्षिणी छोर किरिंडा से करीब 483 समुद्री मील की दूरी पर यह जहाज है और उसके इंजन में आग लगी है। यह जहाज पोर्ट ब्लेयर से करीब 425 समुद्री मील की दूरी पर है जिसमें 28 चालक दल के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने क्षेत्र में मदद के लिए अपने जहाज और विमान तैनात कर दिए हैं। हाल ही में श्रीलंका के मुख्य बंदरगाह के पास एक मालवाहक जहाज आग लगने के बाद डूब गया था। उस पर कई टन रसायन लदा था। इसमें से दो भारतीयों को बचाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed