फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka Crisis: PM Dinesh Gunawardena ready to listen protesters

Sri Lanka Crisis : श्रीलंकाई पीएम बोले, प्रदर्शनकारियों की मांगें सुनने के लिए सरकार तैयार

Thu, 28 Jul 2022 07:06 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कोलंबो।
एजेंसी, कोलंबो। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 28 Jul 2022 07:06 AM IST
सार

Sri Lanka Crisis : सिंगापुर सरकार ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे को नया वीजा जारी करते हुए देश में उनके रहने की अवधि 14 दिन और बढ़ा दी है। मीडिया में आई एक खबर के मुताबिक, राजपक्षे के यात्रा पास की अवधि 11 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
Sri Lanka Crisis: PM Dinesh Gunawardena ready to listen protesters
राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने - फोटो : Agency

विस्तार

Sri Lanka Crisis : श्रीलंका के नवनियुक्त प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने (Prime Minister Dinesh Gunawardena) ने कहा है कि सरकार लोकतांत्रिक सार्वजनिक प्रदर्शनकारियों (Protesters) की मांगें (Demands) सुनने के लिए तैयार है। लेकिन उन्होंने आतंकी कृत्यों की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र (Democracy) के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया।
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) के सहयोगी और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe) के स्कूली मित्र 73 वर्षीय गुणवर्धने ने देश में अभूतपूर्व आर्थिक व सियासी संकट (Political Crisis) के बीच पिछले सप्ताह श्रीलंकाई पीएम पद की शपथ (Oath) ली थी। बुधवार को उन्होंने कहा, सरकार जनता के विरोध को सुनने के लिए तैयार है लेकिन आतंकी कृत्य अस्वीकार्य हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराएं हो सकती हैं लेकिन संसद को लोगों के सामने आने वाले मुद्दों के समाधान के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने आतंकवाद को लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने राजपक्षे भाइयों की विदेश यात्रा 2 अगस्त तक रोकी
श्रीलंकाई सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे, पूर्व वित्तमंत्री बासिल राजपक्षे और सेंट्रल बैंक के पूर्व गवर्नर अजित निवार्ड काबराल को 2 अगस्त तक देश छोड़ने से रोक दिया है। उन पर 28 जुलाई तक लगाए गए विदेशी यात्रा प्रतिबंध को बढ़ा दिया गया है।


सिंगापुर ने राजपक्षे के यात्रा पास की अवधि 14 दिन और बढ़ाई
सिंगापुर सरकार ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे को नया वीजा जारी करते हुए देश में उनके रहने की अवधि 14 दिन और बढ़ा दी है। मीडिया में आई एक खबर के मुताबिक, राजपक्षे के यात्रा पास की अवधि 11 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी गई है। वह देश की अर्थव्यवस्था को न संभाल पाने के कारण जनाक्रोश को देखते हुए 13 जुलाई को मालदीव चले गए और वहां से अगले दिन निजी यात्रा पर सिंगापुर पहुंचे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed