Sri Lanka: श्रीलंकाई जलक्षेत्र से 14 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार, मछली पकड़ने के लिए गए थे; नौसेना की कार्रवाई
Sri Lanka: श्रीलंका की नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी नौका जब्त कर ली है।
विस्तार
श्रीलंका की नौसेना 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। उसने इन पर अपने जलक्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने का आरोप लगाया है। मछुआरों की नाव भी जब्त कर ली गई है। इसके साथ ही इस साल गिरफ्तारियों की कुल संख्या लगभग 240 हो गई है।
द्वीप राष्ट्र ने 2023 में गिरफ्तार किए 240 भारतीय मछुआरे
नौसेना ने सोमवार को एक बयान में कहा कि इन मछुआरों को रविवार को उत्तरी जाफना प्रायद्वीप में कराईनगर के तट से गिरफ्तार किया गया। इस साल अब तक करीब 240 भारतीय मछुआरों को 35 ट्रॉलरों के साथ अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
छह दिसंबर को 21 भारतीय मछुआरों को किया था गिरफ्तार
इससे पहले छह दिसंबर को मन्नार और कोविलन के पास पूर्वोत्तर जल क्षेत्र से 21 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और उनकी चार नौकाओं को जब्त कर लिया गया था।
श्रीलंका के मत्स्य पालन मंत्री ने संसद में क्या कहा
देश के मत्स्य पालन मंत्री डगल देवानंद ने पिछले हफ्ते भारतीय मछुआरों के श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने की समस्या का जिक्र किया था। उन्होंने संसद में कहा था कि दोनों देशों के बीच इसके शीर्ष स्तरीय राजनयिक समाधान की जरूरत है। भारत और श्रीलंका के बीच यह एक विवादास्पद मुद्दा है।
पाक जलडमरूमध्य में नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी
श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की थी और श्रीलंकाई जल क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने की कई कथित घटनाओं में उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया था। पाक जलडमरूमध्य भारत के तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाली पानी की एक संकीर्ण पट्टी है। यह दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछली पकड़ने का एक समृद्ध क्षेत्र है।