फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka Air Force training aircraft crashes 2 military personnel killed Latest News Update

Sri Lanka: श्रीलंका वायु सेना का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त; दो सैन्यकर्मियों की मौत

Mon, 07 Aug 2023 06:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काेलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काेलंबो Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 07 Aug 2023 06:35 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka Air Force training aircraft crashes 2 military personnel killed Latest News Update
श्रीलंका में हादसा - फोटो : Social Media

श्रीलंका वायु सेना का प्रशिक्षण विमान सोमवार को उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट और एक अधिकारी की मौत हो गई।  श्रीलंका वायु सेना के कमांडर एयर मार्शल उडेनी राजपक्षे ने कहा कि पायलटों को प्रशिक्षण देने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला पीटी -6 विमान त्रिंकोमाली में वायु सेना स्टेशन से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान को चीन ने बनाया था।

विज्ञापन


मामले में  कैप्टन दुशान विजेसिंघे ने कहा कि विमान को श्रीलंका वायु सेना स्टेशन चाइना बे में हवाई परीक्षण के लिए ले जाया गया था। उसने सुबह 11:25 बजे उड़ान भरी और 11:27 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार एक पायलट और एक इंजीनियर की मौत की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीलंका वायु सेना द्वारा दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। तमिल बहुल त्रिंकोमाली श्रीलंका के उत्तरपूर्वी तट पर एक बंदरगाह शहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed