फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Spike in covid cases in Zhejiang China, big concern of impact on global supply chains

Covid in China: अब चीन के झेजियांग में फूटा कोरोना बम, एक दिन में 10 लाख केस, कई दिग्गज कंपनियों का है गढ़

Tue, 27 Dec 2022 07:31 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 27 Dec 2022 07:31 AM IST
सार

झेजियांग प्रांत चीन का प्रमुख उत्पादन केंद्र 'मैन्यूफैक्चरिंग हब' है। इसका मुख्य शहर हांगझोऊ चीन की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ग्रुप के अलावा कई अन्य प्रौद्योगिकी कंपनियों का मुख्य केंद्र है। वैश्विक उत्पादन और आपूर्ति प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन
Spike in covid cases in Zhejiang China, big concern of impact on global supply chains
चीन में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ा। - फोटो : Social Media

विस्तार

चीन में कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति है। देश के अलग अलग हिस्सों में रोज लाखों की  तादाद में संक्रमित मिल रहे हैं। झेजियांग प्रांत में एक दिन में 10 लाख से ज्यादा केस मिले हैं। 

विज्ञापन

झेजियांग प्रांत चीन का प्रमुख उत्पादन केंद्र 'मैन्यूफैक्चरिंग हब' है। यह शंघाई के पास स्थित है। इसकी आबादी लगभग 6.5 करोड़ है। इसका मुख्य शहर हांगझोऊ चीन की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ग्रुप के अलावा कई अन्य प्रौद्योगिकी कंपनियों का मुख्य केंद्र है। यहां एपल के अलावा जापानी वाहन निर्माता कंपनी निडेक और कई अन्य विदेशी निर्माता कंपनियों की भी इकाइयां हैं। कोरोना के कहर के कारण इन इकाइयों के कामकाज पर असर पड़ सकता है और वैश्विक उत्पादन और आपूर्ति प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

निक्केई एशिया की रिपोर्ट में झेजियांग में कोरोना के गंभीर हालात की जानकारी दी गई है। ब्रिटेन के शोध समूह एयरफिनिटी द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के हवाले से निक्केई एशिया ने कहा कि चीन में दैनिक मामले काफी अधिक हैं। झेजियांग में कोरोना के कहर से इसकी पुष्टि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, पूरे चीन में कोरोना के नए केस सामने आए हैं। ग्वांगडोंग प्रांत के डोंगगुआन में शुक्रवार को नए संक्रमितों की संख्या ढाई से  तीन लाख थी। वहीं, शेडोंग प्रांत के किंगदाओ में पांच लाख से ज्यादा संक्रमित मिले थे।

हालांकि, चीन की केंद्रीय सरकार ने अधिकृत आंकड़े देना बंद कर दिया है, लेकिन प्रांतीय सरकारें आंकड़े जारी कर रही हैं। इससे पता चलता है कि देश में हालात किस कदर बिगड़ गए हैं। निक्केई एशिया के अनुसार नए साल के पहले दिन दैनिक संक्रमण चरम पर पहुंच सकता है। यह आंकड़ा 20 लाख केस तक जा सकता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed