{"_id":"625357410c6d8226285e807d","slug":"speculation-of-resignation-of-british-finance-minister-rishi-sunak","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: ब्रिटिश वित्त मंत्री ऋषि सुनक के इस्तीफा देने की अटकलें, पत्नी के टैक्स विवाद में छोड़ सकते हैं पद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: ब्रिटिश वित्त मंत्री ऋषि सुनक के इस्तीफा देने की अटकलें, पत्नी के टैक्स विवाद में छोड़ सकते हैं पद
Mon, 11 Apr 2022 03:46 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 11 Apr 2022 03:46 AM IST
सार
राजनीतिक विश्लेषक ऋषि सुनक का भविष्य बेहद उज्जवल मानते हैं। उनका मानना है बोरिस जॉनसन के पद छोड़ने के बाद वे प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं।
विज्ञापन
ऋषि सुनक
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय मूल के ब्रिटिश वित्तमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति की नागरिकता पर खड़े किए गए विवाद के कारण परेशान हो चुके हैं। ‘द संडे टाइम्स’ की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि वे इसी सप्ताह पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले पता चला था कि ब्रिटिश नागरिक न होने के कारण अक्षता विदेश में हुई कमाई पर ब्रिटेन में टैक्स नहीं दे रही थीं। दो दिन पहले ही अक्षता ने विवाद शांत करने के लिए तमाम कानूनी पेचीदगियों को दरकिनार कर कह दिया था कि वे कहीं भी हुई कमाई पर ब्रिटेन में टैक्स देंगी। हालांकि सुनक के करीबी सूत्रों ने उनके इस्तीफा देने की संभावना से इनकार किया है।
विज्ञापन
राजनीतिक विश्लेषक ऋषि सुनक का भविष्य बेहद उज्जवल मानते हैं। उनका मानना है बोरिस जॉनसन के पद छोड़ने के बाद वे प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं।
उधर, आलोचकों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के कारण वैसे ही लोगों का जीवन कठिन हो रहा है। ऐसे में ऋषि सुनक ने श्रमिकों और कर्मचारियों की टैक्स दर में बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन
वह भी तब, जबकि उनकी पत्नी अक्षता विदेश में हुई कमाई पर ब्रिटेन में टैक्स नहीं दे रही थीं। अक्षता मूर्ति आईटी कंपनी इंफोसिस में 0.9 फीसदी की हिस्सेदार हैं। इससे उन्हें पिछले साल 1160 लाख पाउंड डिविडेंड के रूप में मिले थे।
डाउनिंग स्ट्रीट का घर छोड़ा वैनों में भरकर गया समान
ऋषि सुनक डाउनिंग स्ट्रीट के जिस फ्लैट में रहते थे, वह उन्होंने शनिवार सुबह खाली कर दिया। उनके घर का सामान, बैग और कुछ फर्नीचर डाउनिंग स्ट्रीट के पिछले गेट पर लगी वैनों में लादकर उनके वेस्ट लंदन स्थित नए बनवाए गए लग्जरी घर में ले जाया गया है।
डेली मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषि सुनक ने डाइनिंग स्ट्रीट छोड़ने का फैसला पहले ही ले लिया था। इसका कारण है कि उनकी बेटी का स्कूल वेस्ट लंदन के उनके घर के काफी पास पड़ता है।