Austria: PM मोदी के दौरे से पहले ऑस्ट्रियाई चांसलर ने कहा- यह हमारे लिए विशेष सम्मान, स्वागत के लिए उत्सुक हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जुलाई को ऑस्ट्रिया के दौरे पर रहेंगे। पीएम के दौरे से पहले ऑस्ट्रियाई चांसलर ने कहा है कि भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा हमारे लिए विशेष सम्मान की बात है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रिया दौरे से पहले ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने कहा है कि पीएम मोदी कि वियना यात्रा एक स्पेशल ऑनर है। उन्होंने कहा कि पिछले चार दशक में यह पहले प्रधानमंत्री की की पहली यात्रा होगी और हम पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
कार्ल नेहमर ने बताया कि भारतीय प्रधानमंत्री की यह यात्रा दोनों देशों के राजनयिक संबंध के 75 साल पूरा होने के साथ हो रही है। विशेष रूप से 9 जुलाई को पीएम मोदी की आगामी ऑस्ट्रिया यात्रा 1983 में इंदिरा गांधी की यात्रा के बाद 41 वर्षों में किसी भारतीय पीएम की पहली यात्रा है।
ट्वीट करके कहा- स्वागत करने को उत्सुक हैं
ऑस्ट्रियाई चांसलर ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं अगले सप्ताह वियना में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक हूं। यह यात्रा एक विशेष सम्मान है क्योंकि यह चालीस से अधिक वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि हम राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। इस यात्रा से हमें अपने द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने और कई भू-राजनीतिक चुनौतियों पर घनिष्ठ सहयोग के बारे में बात करने का अवसर मिलेगा।’
इसके पहले शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के सचिव विनय क्वात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि पीएम मोदी की आगामी ऑस्ट्रिया यात्रा से भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी का दायरा बढ़ाने में मदद मिलेगी और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी बात होगी।
8-10 जुलाई तक रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा पर होंगे PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह 8-10 जुलाई तक रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। विदेशा मंत्रालय ने जानकारी दी कि वे 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। इसके बाद वे ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे।