फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Spain Norway Ireland recognized Palestine as a state amid War with Israel

Palestine: स्पेन-नॉर्वे-आयरलैंड ने फलस्तीन को देश के रूप में दी मान्यता, इस्राइल ने की स्पेनिश पीएम की आलोचना

Tue, 28 May 2024 09:24 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 28 May 2024 09:24 PM IST
सार

इस्राइली सरकार ने इस फैसले की निंदा की। इस्राइल के विदेश मंत्री इजराइल कॉट्ज ने स्पेनिश प्रधानमंत्री की तुलना ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई से की। उन्होंने कहा कि स्पेनिश सरकार यहूदियों के खिलाफ नरसंहार और युद्ध अपराधों को भड़काने में शामिल हो रही है।

विज्ञापन
Spain Norway Ireland recognized Palestine as a state amid War with Israel
पेड्रो सांचेज - फोटो : X/@sanchezcastejon

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध के बीच यूरोपीय संघ (ईयू) के कुछ सदस्य देशों ने मंगलवार को औपचारिक रूप से फलस्तीन राज्य को मान्यता दे दी है। जिन देशों ने फलस्तीन को मान्यता दी है, उनमें स्पेन, नॉर्वे, आयरलैंड शामिल है। यूरोपीय देशों की इस कार्रवाई से इस्राइल पर दबाव बढ़ सकता है।

विज्ञापन


माल्टा-स्लोवेनिया भी समर्थन में
स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने इस कदम को एक ऐतिहासिक निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि इसका एक ही लक्ष्य है कि इस्राइल नागरिक और फलस्तीनी नागरिक शांति प्राप्त करें। आयरलैंड के प्रधानमंत्री साइमन हैरिस ने कहा कि इससे दुनिया में एक संदेश जाता है कि आप दो राज्य समाधान के लिए इस तरह के कदम उठा सकते हैं। यूरोपीय संघ के सदस्य माल्टा और स्लोवेनिया ने भी पुष्टि की है कि वे भी ऐसा कुछ कर सकते हैं पर तुरंत नहीं। बता दें, संयुक्त राष्ट्र में प्रतिनिधित्व करने वाले 190 से अधिक देशों में से लगभग 140 देश पहले ही फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता दे चुके हैं।

विज्ञापन

इस्राइल ने की फैसले की आलोचना
इस्राइली सरकार ने इस फैसले की निंदा की। इस्राइल के विदेश मंत्री इजराइल कॉट्ज ने स्पेनिश प्रधानमंत्री की तुलना ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई से की। उन्होंने कहा कि स्पेनिश सरकार यहूदियों के खिलाफ नरसंहार और युद्ध अपराधों को भड़काने में शामिल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका ने भी दो राज्य समाधान का किया है समर्थन
अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने कई बार इस्राइल और फलस्तीन के बीच दो राज्य समाधान का समर्थन किया है। हालांकि, अमेरिका ने इसे अभी तक औपचारिक रूप से मान्यता नहीं दी है। अमेरिका के अलावा, किसी अन्य प्रमुख पश्चिमी शक्ति ने भी इसे मान्यता नहीं दी है।  

सात अक्तूबर से जारी है युद्ध
गौरतलब है कि सात अक्तूबर की सुबह हमास द्वारा करीब 5000 रॉकेट इस्राइली शहरों पर दागे गए थे. जिसके बाद से दोनों पक्षों में युद्ध जारी है। इस्राइल ने इस हमले को आंतकी हमला करार दिया है। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कमस खाई है कि वह जब तक हमास को पूर्ण रूप से खत्म नहीं कर देते, तब तक वे युद्ध विराम नहीं करेंगे। गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इस्राइली हमलों में 35,000 से अधिक फलस्तीनियों की मौत हो गई है। इनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं। 80% आबादी विस्थापित हो गई है और सैकड़ों हजारों लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed