{"_id":"60d37bd5f8eb4836310a5c4f","slug":"spain-court-approves-extradition-of-antivirus-software-pioneer-john-mcafee-to-the-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकंजा: स्पेन की अदालत ने एंटीवायरस कंपनी मैकेफी के मालिक के प्रत्यर्पण को दी मंजूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
शिकंजा: स्पेन की अदालत ने एंटीवायरस कंपनी मैकेफी के मालिक के प्रत्यर्पण को दी मंजूरी
Thu, 24 Jun 2021 12:06 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:06 AM IST
सार
अदालत ने अमेरिकी न्यायिक अधिकारियों द्वारा 2016 से 2018 के लिए कर की धोखाधड़ी में वांछित अपराधों के लिए जॉन डेविड मैकेफी के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
John McAfee
- फोटो : twitter.com/officialmcafee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एंटीवायरस के गुरु कहे जाने वाले जॉन मैकेफी को स्पेन की अदालत ने संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है, मैकेफी कर चोरी मामले में वांछित हैं। जॉन मैकेफी एंटीवायरस बनाने वाली कंपनी मैकेफी के संस्थापक हैं।
विज्ञापन
अदालत ने अपने फैसले में लिखा कि अदालत अमेरिकी न्यायिक अधिकारियों द्वारा 2016 से 2018 के लिए कर की धोखाधड़ी में वांछित अपराधों के लिए जॉन डेविड मैकेफी के प्रत्यर्पण को मंजूरी देने के लिए सहमत है।
विज्ञापन
मैकेफी पर पर 2014 और 2018 के बीच जानबूझकर टैक्स रिटर्न दाखिल न करने का आरोप है, जबकि उन्होंने क्रिप्टो करंसी से लाखों की कमाई की और अपने जीवन की कहानी के अधिकार बेचे, तभी भी उन्होंने इनकम टैक्स नहीं भरा। अगर उन्हें दोषी ठहराया जाता है, तो उसे 30 साल तक की जेल हो सकती है।
विज्ञापन
प्रमुख एंटीवायरस मैकेफी को बनाने वाले जॉन मैकेफी को बार्सिलोना एयरपोर्ट से अक्तूबर 2020 को गिरफ्तार कर लिया गया था। जॉन मैकेफी की गिरफ्तारी उस समय हुई जब वे ब्रिटिश पासपोर्ट के साथ बार्सिलोना एयरपोर्ट पर इस्तांबुल के लिए फ्लाइट पकड़ रहे थे।
उसके बाद जॉन मैकेफी को एक वीडियो कॉल के जरिए उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के सामने पेश किया गया था और बिना जमानत के जेल भेज दिया गया था, जहां उन्हें प्रत्यर्पण के लिए आगे की प्रक्रिया तक रखा गया था।
वैसे यह पहला मौका नहीं है जब जॉन मैकेफी ऐसे गिरफ्तार या किया अदालता का मुंह देखना पड़ा हो। इससे पहले पिछले साल जॉन मैकेफी को डोमिनिकन रिपब्लिक देश में हथियार और गोला बारूद ले जाने को लेकर गिरफ्तार किया गया था।