फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Spacex will test its spacecraft hopper

आज अंतरिक्ष यान हॉपर का परीक्षण करेगी एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स 

Mon, 25 Mar 2019 04:12 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 25 Mar 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
Spacex will test its spacecraft hopper
अंतरिक्ष यान हॉपर - फोटो : social media

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स सोमवार को अंतरिक्ष यान हॉपर का परीक्षण करेगी। ये हॉपर का पहला परीक्षण होगा। जिसमें यान को जमीन से कुछ फीट ऊपर उठाकर इसकी कार्यप्रणाली देखी जाएगी। इसका परीक्षण खराब मौसम के कारण एक बार टल भी चुका है।

विज्ञापन


ये दो चरणों वाला यान है। जिसमें एक बूस्टर और एक शिप है। इसे स्पेसएक्स अपने फॉल्कन 9, फॉल्कन हेवी और ड्रैगन अंतरिक्ष यान की जगह लेने के लिए विकसित कर रही है।
विज्ञापन


इसे खास तौर पर पृथ्वी की कक्षा के साथ ही चंद्रमा और मंगल की कक्षा में सेवाएं देने के लिए डिजाइन किया गया है। ये एक ऐसा यान है जो मनुष्य और सामान को अंतरिक्ष में ले जाने के लिए सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्टारहॉपर पर कई तरह के टेस्ट किए जाएंगे। जिसमें यह देखा जाएगा कि सिस्टम सही से काम कर रहा है या नहीं। इसमें सबसे पहले हॉप टेस्ट किया जाएगा। जो एक तरह का शार्ट स्टेटिक फायर टेस्ट होता है। इस टेस्ट में यान को जमीन से कुछ दूरी की ऊंचाई पर ही ले जाया जाता है। इस टेस्ट में इसकी भार उठाने की क्षमता को भी देखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed