फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   SpaceX's first launch may be postponed due to bad weather, NASA will fly with astronauts

खराब मौसम से टल सकती है स्पेस-एक्स की पहली लॉन्चिंग, नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर भरेगी उड़ान

Wed, 27 May 2020 02:43 AM IST
श्रीधर मिश्रा अमर उजाला नेटवर्क, केप केनवरल
अमर उजाला नेटवर्क, केप केनवरल Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 27 May 2020 02:43 AM IST
विज्ञापन
SpaceX's first launch may be postponed due to bad weather, NASA will fly with astronauts
SpaceX - फोटो : Social Media
मौसम खराब होने के कारण स्पेस-एक्स कंपनी का पहला प्रक्षेपण टाला जा सकता है। स्पेस-एक्स का एक रॉकेट नासा के पायलट डग हर्ली और बॉब बेन्कन के साथ ड्रैगन कैप्सूल को लेकर बुधवार को दोपहर के वक्त कैनेडी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से उड़ान भरने वाला है। यह पहला मौका है जब सरकार के बजाय कोई निजी कंपनी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में लेकर जा रही है। पिछले नौ वर्ष में पहली बार अंतरिक्ष यात्री फ्लोरिडा से उड़ान भरेंगे। नासा के वाणिज्यिक कार्यक्रम की प्रबंधक कैथी लुएडर्स ने कहा कि अब तक सभी काम सही ढंग से हो रहे हैं। 
विज्ञापन


स्पेस-एक्स के एक उपाध्यक्ष हैंस कोइंसमैन ने कहा कि प्रक्षेपण करना सुरक्षित है या नहीं यह निर्धारित करने के लिए प्रक्षेपण नियंत्रक टीम वैश्विक मौसम परिवर्तन के पैटर्न पर पहले ध्यान देगी। अगर स्पेस-एक्स कंपनी नासा के अंतरिक्ष यात्रियों का बुधवार को प्रक्षेपण नहीं कर पाती है तो अगला प्रयास शनिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन


इस ऐतिहासिक घड़ी का साक्षी बनने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अन्य दर्शकों के साथ फ्लोरिडा के कैनिडी स्पेस सेंटर में मौजूद होंगे। सेंटर ने कोरोना वायरस के कारण महीनों के लॉकडाउन के बाद इस उड़ान को हरी झंड़ी दी है। वायरस प्रतिबंधों के चलते, सामान्य लोगों से कहा गया है कि वह लाइव स्ट्रीम के जरिए इस लॉन्च को देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में पहुंचाने के लिए निजी अंतरिक्ष यान विकसित करने के उद्देश्य से नासा के वाणिज्यिक क्रू कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। इस कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में की गई थी। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप इसे अंतरिक्ष में अमेरिका के वर्चस्व के लिए अपनी रणनीति के प्रतीक के रूप में देखते हैं। फिर वो चाहें, अंतरिक्ष सेना का निर्माण हो या सामान्य सेना को मजबूत करना। उन्होंने नासा को चंद्रमा पर 2024 तक फिर से पहुंचने का आदेश दिया है। जो एक असंभव समय सारिणी है, लेकिन जिसने अंतरिक्ष एजेंसी को एक बढ़ावा दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed