फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   SpaceX Falcon-9 rocket catches fire after landing at sea, grounded news in hindi

Video: एलन मस्क फिर मुश्किल में, समुद्र में उतरते ही लगी फाल्कन-9 में आग; FAA ने रोकी स्पेसएक्स की उड़ान

Thu, 29 Aug 2024 01:30 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 29 Aug 2024 01:30 PM IST
सार

फ्लोरिडा तट पर तड़के हुई दुर्घटना के बाद कंपनी के फाल्कन 9 रॉकेट को उड़ान भरने से रोक दिया और जांच के आदेश दिए। इस दौरान जान-माल का नुकसान होने की कोई सूचना नहीं मिली है। 

विज्ञापन
SpaceX Falcon-9 rocket catches fire after landing at sea, grounded news in hindi
फाल्कन-9 में आग लगी - फोटो : एक्स/@NASASpaceflight

विस्तार

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के दिन शायद अच्छे नहीं चल रहे हैं। पहले, स्पेसवॉक वाले पोलारिस डॉन मिशन को टालना पड़ा। वहीं, अब बूस्टर रॉकेट के बुधवार को आग की चपेट में आने के बाद कंपनी के प्रक्षेपण रोक दिए गए हैं। अमेरिका के संघीय विमानन प्रशासन ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


फाल्कन 9 रॉकेट को उड़ान भरने से रोका
फ्लोरिडा तट पर तड़के हुई दुर्घटना के बाद कंपनी के फाल्कन 9 रॉकेट को उड़ान भरने से रोक दिया और जांच के आदेश दिए। इस दौरान जान-माल का नुकसान होने की कोई सूचना नहीं मिली है। अभी यह नहीं बताया जा सकता कि स्पेसएक्स की आगामी ‘क्रू' उड़ानों पर इसका कितना असर होगा।
विज्ञापन


समुद्र में उतरने के बाद आग लगी
बूस्टर रॉकेट ने ‘केप कैनवरल स्पेस फोर्स स्टेशन' से उड़ान भरी और सभी 21 स्टारलिंक इंटरनेट उपग्रहों को कक्षा में पहुंचा दिया। मगर बूस्टर में समुद्र में उतरने के कुछ ही क्षणों बाद आग लग गई। यह पिछले कई वर्षों में हुई पहली ऐसी दुर्घटना है। इस विशेष बूस्टर ने 23वीं बार उड़ान भरी थी जो स्पेसएक्स के लिए एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फाल्कन 9 को रोकने का एफएए का फैसला महत्वपूर्ण
एफएए ने कहा कि दुर्घटना के संबंध में कंपनी के निष्कर्षों और सुधारात्मक कार्रवाई को उसे स्वीकृत करना होगा। इसके बाद ही स्पेसएक्स को ‘फाल्कन 9' के प्रक्षेपण की मंजूरी मिल सकेगी। खैर, फाल्कन 9 को रोकने का एफएए का फैसला महत्वपूर्ण भी है, क्योंकि रॉकेट नासा सहित विभिन्न संगठनों के लिए उपग्रहों और चालक दल के सदस्यों दोनों को अंतरिक्ष में लॉन्च करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


पोलारिस डॉन मिशन में पहले से ही देरी
वहीं, पोलारिस डॉन मिशन में और देर होने का संदेह पैदा हो गया है। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स चार यात्रियों को स्पेसवॉक के लिए भेजने वाली थी, मगर अब इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। पहले ही पोलारिस डॉन नामक मिशन को हीलियम रिसाव के कारण और खराब मौसम की भविष्यवाणियों को देखते हुए टालना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed