{"_id":"62690b6456f2d4611e73a2e1","slug":"spacex-crew-4-mission-departs-nasa-sent-four-astronauts-to-international-space-center-will-do-scientific-research-for-four-and-a-half-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेसएक्स क्रू-4 मिशन रवाना : नासा ने चार यात्रियों को भेजा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र, साढ़े चार माह करेंगे शोध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
स्पेसएक्स क्रू-4 मिशन रवाना : नासा ने चार यात्रियों को भेजा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र, साढ़े चार माह करेंगे शोध
Wed, 27 Apr 2022 02:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 27 Apr 2022 02:52 PM IST
सार
फाल्कन 9 रॉकेट ने फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के स्पेस ऐतिहासिक लांच कॉम्प्लेक्स 39-ए से उड़ान भरी।
विज्ञापन
चार अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स क्रू-4 मिशन पर रवाना
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नासा ने बुधवार को चार अंतरिक्ष यात्रियों को अपने स्पेसएक्स क्रू-4 मिशन पर रवाना कर दिया। ये अंतरिक्ष वैज्ञानिक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (ISS) पर साढ़े चार माह तक रहेंगे और इस साल के अंत तक धरती पर लौटेंगे। अंतरिक्ष में ये वैज्ञानिक शोध करेंगे।
विज्ञापन
नासा का स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान चार अंतरिक्ष यात्रियों केजेल लिंडग्रेन, रॉबर्ट हाइंस और जेसिका वाटकिंस तथा यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) की अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी को लेकर स्थानीय समयानुसार सुबह 3:52 बजे और भारतीय समयानुसार दोपहर 1:22 बजे रवाना हुआ। फाल्कन 9 रॉकेट ने फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के स्पेस ऐतिहासिक लांच कॉम्प्लेक्स 39-ए से उड़ान भरी।
विज्ञापन
क्रू-4 के अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष केंद्र की माइक्रोग्रेविटी लैब में विज्ञान के कई अध्ययन करेंगे। मिशन स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान और फाल्कन 9 रॉकेट की यह चौथी उड़ान है। जबकि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के व्यावसायिक क्रू कार्यक्रम के तहत नासा के अंतरिक्ष यात्रियों के साथ यह पांचवीं स्पेसएक्स उड़ान है।Liftoff of Falcon 9 and Dragon! pic.twitter.com/sfKAOpBtU6
— SpaceX (@SpaceX) April 27, 2022
विज्ञापन
इस मिशन को फ्रीडम नाम दिया गया
अंतरिक्ष यात्रियों ने स्वतंत्रता के मौलिक अधिकारों का जश्न मनाने के लिए इस क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान को 'फ्रीडम' नाम दिया। लॉन्च के लगभग 10 मिनट बाद, फाल्कन 9 का पहला चरण बूस्टर ए शॉर्टफॉल ऑफ ग्रेविटी ड्रोनशिप पर उतरा। फ्रीडम अंतरिक्ष यान चारों यात्रियों को 17,500 मील प्रति घंटे की रफ्तार से ले जाएगा।
10 बार पृथ्वी की परिक्रमा करेंगे
स्पेसएक्स के मिशन अपडेट के अनुसार अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने में 16 घंटे लगेंगे। इतनी लंबी उड़ान के दौरान, अंतरिक्ष यान और क्रू-4 के यात्री 10 बार पृथ्वी की परिक्रमा करेंगे। चारों यात्री अंतरिक्ष केंद्र पर अमेरिकी समयानुसार 27 अप्रैल की रात 8.15 पर व भारतीय समयानुसार 28 अप्रैल की सुबह 545 पर पहुंचेंगे।