फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Southern Gaza War Israeli Army Attack Casualties Updates PM Netanyahu Hamas Commander

Gaza: दक्षिणी गाजा में इस्राइली हमले में 90 लोगों की मौत, नेतन्याहू बोले- हमास का सैन्य कमांडर निशाने पर था

Sun, 14 Jul 2024 03:33 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 14 Jul 2024 03:33 AM IST
सार

हमास के शीर्ष अधिकारी डेफ और याह्या सिनवार को इस्राइल सात अक्तूबर को हुए हमले का मुख्य साजिशकर्ता मानता है। इस हमले में दक्षिणी इस्राइल में लगभग 1200 लोग मारे गए थे। डेफ लंबे समय से इस्राइल की सर्वाधिक वांछित सूची में शीर्ष पर है। 

विज्ञापन
Southern Gaza War Israeli Army Attack Casualties Updates PM Netanyahu Hamas Commander
गाजा में हमले के बाद ढही इमारत (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिणी गाजा में इस्राइली हमले में शनिवार को 90 लोग मारे गए और करीब 300 लोग घायल हो गए। हमले के बाद इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, हमास के सैन्य कमांडर को निशाना बनाया गया था। अभी भी पूर्ण निश्चितता नहीं है कि मोहम्मद डेफ और दूसरे हमास कमांडर राफा सलामा मारे गए थे। हालांकि, हमास ने इस्राइल के इस दावे को खारिज कर दिया किय डेफ हमले के दौरान क्षेत्र में था। हमास ने कहा कि ये झूठे दावे केवल भीषण नरसंहार के पैमाने को छिपाने के लिए हैं। यह हमला उस क्षेत्र में हुआ, जिसे इस्राइल की सेना ने हजारों फलस्तीनियों के लिए सुरक्षित घोषित किया था। 

विज्ञापन


बता दें कि हमास के शीर्ष अधिकारी डेफ और याह्या सिनवार को इस्राइल सात अक्तूबर को हुए हमले का मुख्य साजिशकर्ता मानता है। इस हमले में दक्षिणी इस्राइल में लगभग 1200 लोग मारे गए थे। डेफ लंबे समय से इस्राइल की सर्वाधिक वांछित सूची में शीर्ष पर है। सात अक्तूबर को हमास ने अल अक्सा प्लड ऑपरेशन की घोषणा करते हुए डेफ की एक वॉइस रिकॉर्डिंग जारी की थी। 
विज्ञापन


डेफ की जीत से इस्राइल को बड़ी जीत मिलेगी। वहीं, हमास को झटका लगेगा। शनिवार को इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने फिर दोहराया कि जब तक हमास की सैन्य क्षमताएं नष्ट नहीं हो जातीं, तब तक इस्राइल युद्ध समाप्त नहीं करेगा। डेफ की मौत उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी। उन्होंने कहा कि हमास के सभी नेताओं को मौत के घाट उतार दिया गया है। जब हमला हुआ तो आसपास कोई बंधक नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले के बाद इस्राइली सेना ने दावा किया है कि अतिरिक्त आतंकवादी नागरिकों के बीच में छिपे हुए थे। हमला खान यूनिस के एक बाड़ वाले क्षेत्र पर हुआ, जिसे हमास द्वारा चलाया गया था। एक इस्राइली अधिकारी ने हमले को सटीक बताया। कहा कि यह परिसर सलामा का था। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमला इस्राइल द्वारा सुरक्षित घोषित किए गए मुवासी क्षेत्र में हुआ, जो उत्तरी राफा से खान यूनिस तक फैला हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed