फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Korea takes tough steps in the capital Seoul to control the corona virus

दक्षिण कोरिया में टूटा पांच महीने का रिकॉर्ड, एक दिन में मिले सबसे अधिक कोरोना के मरीज

Sun, 16 Aug 2020 06:02 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 16 Aug 2020 06:02 AM IST
विज्ञापन
South Korea takes tough steps in the capital Seoul to control the corona virus
सांकेतिक तस्वीर

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ज्यादातर मामले राजधानी सियोल से सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए वहां की सरकार ने देश में कड़े कानून लागू कर दिए हैं। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में सामाजिक दूरी के नियम का सख्ती से पालन कराए जाने के साथ पेशेवर खेलों सहित शादी समारोहों में प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।

विज्ञापन


अभी ये प्रतिबंध अगले आदेश तक जारी रहेंगे। पिछले दिनों लगातार दक्षिण कोरिया में कोरोना के ज्यादा मामले सामने आए, जो पांच महीनों में मिलने वाले नए दैनिक संक्रमितों की संख्या में सबसे ज्यादा हैं।
विज्ञापन


ऐसे में कड़े कानून लागू करने का यह फैसला शनिवार को दक्षिण कोरिया में 166 नए केस सामने आने के बाद लिया गया। मार्च के बाद यह एक दिन में मिले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। बता दें कि देश में 305 मौतों के साथ 15039 लोग अब तक कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साउथ कोरिया के प्रधानमंत्री चुंग सय-कयूं ने सरकार की तरफ से जवाब देते हुए है कहा कि कोरोना वायरस एक गंभीर महामारी है। इसके खिलाफ हम लड़ाई लड़ रहे हैं। फिलहाल हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता ज्यादा से ज्यादा हद तक सियोल में वायरस के प्रसार को रोकना है।

बता दें कि साउथ कोरिया में अधिकतर नए मामले राजधानी सियोल में ही सामने आ रहे हैं। इसके चलते प्रधानमंत्री ने कुछ कड़े फैसले लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed