{"_id":"677211ef6628ce66130166d3","slug":"south-korea-plane-crash-pilot-issue-mayday-warning-minutes-before-deadly-accident-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"South Korea: हादसे से कुछ मिनट पहले ही पायलट ने दी थी 'मेडे' की चेतावनी, पक्षियों को लेकर ATC ने दिया था अलर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
South Korea: हादसे से कुछ मिनट पहले ही पायलट ने दी थी 'मेडे' की चेतावनी, पक्षियों को लेकर ATC ने दिया था अलर्ट
Mon, 30 Dec 2024 09:11 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 30 Dec 2024 09:11 AM IST
सार
दक्षिण कोरिया की जेजू एयर एयरलाइंस का बोइंग 737-800 विमान थाईलैंड से दक्षिण कोरिया आ रहा था, लेकिन मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय क्रैश हो गया। विमान रनवे पर फिसलते हुए एक दीवार से टकराया और उसमें धमाके के साथ आग लग गई।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया में विमान दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कोरिया में रविवार को हुए विमान हादसे में 179 लोगों की मौत से पूरी दुनिया स्तब्ध है। फिलहाल हादसे की वजह की जांच हो रही है। अमेरिका के जांचकर्ताओं की एक टीम भी दक्षिण कोरिया पहुंच चुकी है और वे स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर हादसे की जांच कर रहे हैं। दुर्घटना के संभावित कारण में बताया जा रहा है कि विमान से पक्षी के टकराने से यह दुर्घटना हुई और कुछ ही मिनटों में पूरा विमान जलकर तबाह हो गया।
पायलट ने भेजा था 'मेडे' का अलर्ट
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मुआन एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने विमान से पक्षी टकराने का अलर्ट भेजा था। आशंका है कि एक पक्षी के विमान से टकराने से विमान का लैंडिंग गियर में खराबी आई और लैंडिंग के वक्त गियर नहीं खुल पाया। दुर्घटना से कुछ मिनट पहले विमान के पायलट ने 'मेडे' का अलर्ट भी भेजा था। 'मेडे' शब्द का इस्तेमाल पायलट या जहाज के कैप्टन आपातकालीन स्थिति में करते हैं। जब सभी यात्रियों की जान खतरे में हो और पायलट के पास बचने का कोई विकल्प न हो तो वे एयरपोर्ट्स पर मौजूद सभी सेंटर्स पर आपातकालीन कॉल करते हैं।
विमान का ब्लैक बॉक्स मिला
दक्षिण कोरिया की जेजू एयर एयरलाइंस का बोइंग 737-800 विमान थाईलैंड से दक्षिण कोरिया आ रहा था, लेकिन मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय क्रैश हो गया। विमान रनवे पर फिसलते हुए एक दीवार से टकराया और उसमें धमाके के साथ आग लग गई। विमान में क्रू समेत 181 लोग सवार थे। इनमें से सिर्फ दो ही बच सके और बाकी 179 लोगों की मौत हो गई। यह विमान हादसा दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े विमान हादसों में से एक है।
विज्ञापन
विमान के दोनों ब्लैक बॉक्स- फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर मिल गए हैं। हादसे में जिंदा बचे दो फ्लाइट अटेंडेंट में से एक घायल है और उसके शरीर में कई फ्रैक्चर हैं। हालांकि उसकी हालत स्थिर है। वहीं एक 25 वर्षीय लड़की भी इस विनाशकारी हादसे में जिंदा बची है और उसके सिर और टखने पर चोट आई है। मृतकों की पहचान की जा रही है और अब तक 65 शवों की पहचान हो चुकी है। रविवार देर रात भी एयरपोर्ट के अंदर लोगों के रोने की आवाजें आ रहीं थी। दक्षिण कोरिया में विमान हादसे की वजह से सात दिवसीय राष्ट्रीय शोक का एलान किया गया है।
संबंधित वीडियो