फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Korea orders evacuation on border island as North Korea fires over 200 artillery shells

South Korea: उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया पर की भारी गोलाबारी, तोप से बरसाए 200 से ज्यादा गोले

Fri, 05 Jan 2024 11:27 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, येओनप्योंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, येओनप्योंग Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 05 Jan 2024 11:27 AM IST
सार

दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को 200 से ज्यादा तोप के गोले दागे। गोले उत्तरी सीमा रेखा के उत्तर में गिरे, जो दोनों कोरियाई देशों के बीच वास्तविक समुद्री सीमा है। 

विज्ञापन
South Korea orders evacuation on border island as North Korea fires over 200 artillery shells
उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया पर की भारी गोलाबारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है और कोरियाई प्रायद्वीप में जंग की स्थिति बनती दिख रही है। दक्षिण की सेना लगातार हमले का अभ्यास कर रही है। इसी को लेकर शुक्रवार को दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरियाई सीमा के पास येओनप्योंग द्वीप के निवासियों को जल्द जगह खाली करने को कहा। 

विज्ञापन


नुकसान की नहीं खबर
दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को 200 से ज्यादा तोप के गोले दागे। गोले उत्तरी सीमा रेखा (एनएलएल) के उत्तर में गिरे, जो दोनों कोरियाई देशों के बीच वास्तविक समुद्री सीमा है। हालांकि, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। 
विज्ञापन


इस समझौते का किया उल्लंघन
दक्षिण कोरिया की सेना के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा है कि बफर जोन में बमबारी कर उत्तर कोरिया ने दोनों देशों के बीच साल 2018 में किए गए समझौते का उल्लंघन किया है। आपको बता दें कि, पिछले कुछ घंटे में दोनों देशों के बीच का तनाव काफी बढ़ गया है। दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के इस अभ्यास को उकसाने वाला बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तोप से गोले दागने का अभ्यास
उत्तर कोरिया ने अपनी रक्षा क्षमता मजबूत करने के लिए तोप से गोले दागने का अभ्यास किया। सरकारी मीडिया ने कहा है कि यह कदम नए हथियारों की जांच के तहत उठाया गया है। अमेरिका एवं दक्षिण कोरिया पर प्योंगयांग अपने अपने खिलाफ अपनाई जा रही दुश्मनी की नीति त्यागने का दबाव बनाए हुए है। 


सेना ने पहले किया था अलर्ट
येओनप्योंग गांव के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कोरियाई सेना ने बताया था कि उत्तर कोरिया येओंगप्योंग द्वीप पर समुद्री हमला करने वाला है, जल्द लोगों को वहां से निकाल दिया जाए। सेना के अनुरोध के बाद निकासी आदेश जारी किया गया था। इसलिए लोगों से जल्द जगह खाली करने को कहा गया। 

गौरतलब है, इससे पहले भी कई बार उत्तर कोरिया ने हमला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed