फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Korea indicts former PM and ex-First Lady in cases related to martial law and corruption

South Korea: पूर्व पीएम और पूर्व प्रथम महिला के खिलाफ चलेगा मुकदमा; मार्शल लॉ का समर्थन और भ्रष्टाचार के आरोप

Fri, 29 Aug 2025 01:38 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 29 Aug 2025 01:38 PM IST
सार

पूर्व राष्ट्रपति यून सुक-योल पहले से ही हिरासत में हैं और उन पर विद्रोह तथा मार्शल लॉ थोपने की कोशिश जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा चल रहा है। उन्हें इसी वर्ष अप्रैल में महाभियोग का सामना करना पड़ा था। वहीं, मार्शल लॉ संकट के बाद हान डक-सू ने दो बार कार्यवाहक राष्ट्रपति का पद संभाला था।

विज्ञापन
South Korea indicts former PM and ex-First Lady in cases related to martial law and corruption
पूर्व प्रधानमंत्री हान डक-सू और पूर्व प्रथम महिला किम कियोन-ही। - फोटो : ani।

विस्तार

दक्षिण कोरिया में मॉर्शल लॉ लगाने वाले पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल के बाद अब पूर्व प्रधानमंत्री हान डक-सू और पूर्व प्रथम महिला किम कियोन-ही के खिलाफ भी मुकदमा चलेगा। दक्षिण कोरिया के विशेष अभियोजकों ने जेल में बंद पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल की पत्नी व पूर्व प्रधानमंत्री हान डक-सू पर शुक्रवार को आपराधिक आरोप तय किए। पूर्व प्रथम महिला किम किओन ही व हान के खिलाफ मुकदमे राष्ट्रपति ली जे म्युंग की सरकार की तरफ से शुरू की गई तीन विशेष अभियोजकों की जांच का हिस्सा हैं।

विज्ञापन

अभियोजकों ने उन पर मार्शल लॉ का समर्थन करने और भ्रष्टाचार से संबंधित मामलों में अभियोग लगाया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आरोपों की घोषणा से पहले कई सप्ताह तक हान विशेष अभियोजकों की एक टीम की जांच के दायरे में थे। किम और यून दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और वे अभी भी हिरासत में हैं। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति पर पहले से ही सैन्य शासन लागू करने के प्रयास के तहत विद्रोह सहित कई आरोपों में मुकदमा चल रहा है।

विज्ञापन

 पूर्व प्रधानमंत्री हान डक-सू पर लगे ये आरोप
विशेष अभियोजक मिन जोंग-की के नेतृत्व वाली एक टीम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री हान डक-सू पर आरोप है कि उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति यून सुक-योल के पिछले वर्ष लागू किए गए अल्पकालिक मार्शल लॉ को समर्थन दिया और उसे संवैधानिक रूप से वैध ठहराने की सक्रिय कोशिश की। उन पर झूठी गवाही और सरकारी दस्तावेजों में हेरफेर जैसे मामले भी दर्ज किए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक विशेष वकील पार्क जी-यंग ने कहा कि उस समय पद पर सबसे वरिष्ठ पद पर होने के नाते हान के पास यून की घोषणा को रोकने का अधिकार था, लेकिन उन्होंने इसे आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई। अभियोजकों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने कैबिनेट काउंसिल की बैठक में यून के फरमान को पारित करवाने का प्रयास किया था ताकि उसे वैधानिक रूप मिल सके। हालांकि, हान का कहना है कि उन्होंने राष्ट्रपति यून को इस योजना का विरोध जताया था।

 पूर्व प्रथम महिला किम कियोन-ही रिश्वतखोरी और स्टॉक मैनिपुलेशन की आरोपी
वहीं, पूर्व प्रथम महिला किम कियोन-ही को रिश्वतखोरी और स्टॉक मैनिपुलेशन से जुड़े मामलों में अभियुक्त बनाया गया है। उन पर विवादित यूनिफिकेशन चर्च और अन्य स्रोतों से महंगे उपहार लेने के भी आरोप हैं। हालांकि, उनके वकीलों ने इन आरोपों को आधारहीन अटकलें बताया है।

गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति यून सुक-योल पहले से ही हिरासत में हैं और उन पर विद्रोह तथा मार्शल लॉ थोपने की कोशिश जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा चल रहा है। उन्हें इसी वर्ष अप्रैल में महाभियोग का सामना करना पड़ा था। वहीं, मार्शल लॉ संकट के बाद हान डक-सू ने दो बार कार्यवाहक राष्ट्रपति का पद संभाला था। इसके बाद उन्होंने पीपुल पावर पार्टी से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।


क्या है मार्शल लॉ का मामला
यून सुक येओल ने राष्ट्रपति रहते हुए पिछले साल तीन दिसंबर को अपने विरोधियों को दबाने के लिए मार्शल लॉ लागू किया था। हालांकि यह आदेश सिर्फ कुछ घंटे चला, क्योंकि कुछ सांसदों ने नेशनल असेंबली में भारी हथियारों से लैस सैनिकों की घेराबंदी तोड़ दी और कानून को रद्द करने के लिए मतदान किया। 14 दिसंबर को सांसदों ने यून के खिलाफ महाभियोग चलाया और 26 जनवरी को सरकारी अभियोजकों ने उन पर विद्रोह की साजिश रचने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed