फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Korea floods, At least 30 people have died and 12 remain missing 

दक्षिण कोरिया में मूसलाधार बारिश से कम से कम 30 लोगों की मौत, 12 लापता

Sun, 09 Aug 2020 10:10 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 09 Aug 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
South Korea floods, At least 30 people have died and 12 remain missing 
दक्षिण कोरिया में बाढ़ की स्थिति - फोटो : social media

दक्षिण कोरिया में एक हफ्ते से ज्यादा वक्त से जारी मूसलाधार बारिश संबंधी घटनाओं में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग लापता हो गए। सरकार ने आगे और बारिश होने की चेतावनी देते हुए रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


गृह एवं सुरक्षा मंत्रालय ने एक रिपोर्ट में बताया कि भूस्खलन, बाढ़ एवं अन्य घटनाओं में एक हफ्ते में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग लापता हो गए। इनमें से पिछले दो दिन में 13 लोगों की मौत हुई और दो लोग लापता हुए।
विज्ञापन


गुरुवार और शुक्रवार को हुई बारिश के बाद दक्षिणी क्षेत्र में आवासीय इलाकों, सड़कों और खेतों में बाढ़ आने से 3,700 से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं। सुरक्षा मंत्रालय ने कहा कि सियोल क्षेत्र और दक्षिणी क्षेत्र में रविवार को और ज्यादा बारिश होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed