Korea: द. कोरिया के तटों के पास उत्तर कोरिया ने दागे 90 गोले, द्वीपवासियों को बाहर निकलने से परहेज की सलाह
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने बताया कि उत्तरी सीमा रेखा के उत्तर में स्थित समुद्री बफर जोन में शाम करीब चार बजे से पांच बजे तक तोपों से गोलीबारी की गई। बता दें, दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए दोनों कोरियाई देशों के बीच समझौता हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच लगातार खींचतान जारी है। इस बीच, दक्षिण कोरियाई मीडिया एजेंसी ने बताया कि उत्तर कोरिया ने पश्चिमी तट के किनारे से तोप के लगभग 90 गोले दागे। उत्तर कोरिया तीन दिन से लगातार लाइव फायर का अभ्यास कर रहा है, जिससे समुद्री सीमा के पास और दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव बढ़ गया है।
बफर जोन में हमला कर रहा है दक्षिण कोरिया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने बताया कि उत्तरी सीमा रेखा के उत्तर में स्थित समुद्री बफर जोन में शाम करीब चार बजे से पांच बजे तक तोपों से गोलीबारी की गई। बता दें, दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए दोनों कोरियाई देशों के बीच समझौता हुआ था, जिसके तहत बफर जोन स्थापित किया गया था। जेसीएस के एक अधिकारी का कहना है कि उत्तर कोरिया के हमलों में हमारी सेना या नागरिकों को नुकसान नहीं हुआ है। हम फिलहाल प्रतिक्रिया देने की कोई योजना नहीं बना रहे हैं।
द्वीपवासियों को दूर रहने की सलाह
रिपोर्टों की मानें तो ओंगजिन काउंटी ने सीमावर्ती द्वीपों के लिए चेतावनी जारी की है। बता दें, काउंटी के पास दक्षिण कोरिया के उत्तर-पश्चिम द्वीपों की जिम्मेदारी है। द्वीप के लोगों को भेजी गई चेतावनी में काउंटी ने कहा कि येओनप्योंग के निवासियों को बाहर निकलने में परहेज करना चाहिए। हालांकि, अगर बाहर कोई जरूरी काम है तो सावधानी जरूर बरती जाए।
एक दिन पहले, उत्तर कोरिया ने इसी दक्षिण-पश्चिमी तटीय क्षेत्रो में तोपों के लगभग 200 गोले दागे थे। इसी वजह से दक्षिण कोरियाई सैनिकों को भी लाइव फायर करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
उत्तर कोरिया की मिसाइलों से यूक्रेन पर हमला कर रहा रूस: व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने पिछले सप्ताह एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा था कि खूफिया जानकारी के आधार पर हम कह सकते हैं कि 30 दिसंबर और दो जनवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। हमले में इस्तेमाल की गईं मिसाइलें उत्तर कोरिया ने दी थी। इससे यह साफ होता है कि युद्ध के लिए रूस अब अन्य देशों की सहायता पर निर्भर हो गया है। रूस कोरियाई बैलेस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल करता रहेगा। रूस अब 550 मील दूर से हमला करने की योजना बना रहा है।