फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South China Sea Dispute Jinping country Philippines ships collide South China Sea likely to increase further

South China Sea Dispute: दक्षिण चीन सागर में टकराए ड्रैगन और फिलीपींस के जहाज, तनाव और बढ़ने की आशंका

Tue, 16 Sep 2025 03:26 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 16 Sep 2025 03:26 PM IST
सार

दक्षिण चीन सागर के स्कारबोरो शोल के पास चीन और फिलीपींस के जहाजों की टक्कर से तनाव बढ़ गया है। चीन ने आरोप लगाया कि फिलीपींस ने उसकी नौका को टक्कर मारी और 10 से अधिक जहाज घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। चीन ने हाल ही में इस क्षेत्र को नेचर रिजर्व घोषित किया था, जिसका फिलीपींस ने विरोध किया। अमेरिका और अन्य देशों ने चीन की कार्रवाई पर चिंता जताई है।

विज्ञापन
South China Sea Dispute Jinping country Philippines ships collide South China Sea likely to increase further
दक्षिण चीन सागर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

दक्षिण चीन सागर में विवादित स्कारबोरो शोल के पास मंगलवार को चीन और फिलीपींस के चीन ने लगाया आरोपजहाजों के बीच टक्कर हो गई। चीन के कोस्ट गार्ड ने आरोप लगाया कि फिलीपींस की एक सरकारी नाव ने जानबूझकर उनकी नौका को टक्कर मारी। यह घटना ऐसे समय हुई है जब दोनों देशों के बीच इस क्षेत्र पर दावे को लेकर पहले से ही तनाव चल रहा है।
विज्ञापन


चीन के कोस्ट गार्ड ने दावा किया कि फिलीपींस की 10 से अधिक सरकारी नावें अलग-अलग दिशाओं से स्कारबोरो शोल के पास पहुंचीं। इस दौरान चीनी जहाजों ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। चीन इस क्षेत्र को ह्वांगयान द्वीप कहता है और इस पर अपना दावा जताता है। वहीं फिलीपींस इसे बाजो दे मसिनलोक कहकर अपना क्षेत्र मानता है।
विज्ञापन


चीन ने घोषित किया नेचर रिजर्व, बढ़ा विवाद
यह टकराव ठीक छह दिन बाद हुआ जब चीन ने स्कारबोरो शोल के एक हिस्से को "राष्ट्रीय प्राकृतिक अभयारण्य" घोषित कर दिया था। इस फैसले का फिलीपींस ने कड़ा विरोध किया और इसे लेकर राजनयिक विरोध दर्ज कराने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गाजा में हमास के खिलाफ इस्राइल का नया सैन्य अभियान, लोगों को इलाका खाली करने की चेतावनी दी गई

फिलीपींस की चुप्पी, अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया
फिलीपींस सरकार की ओर से इस टकराव पर तुरंत कोई बयान नहीं आया, लेकिन उसने पिछले हफ्ते ही चीन के नेचर रिजर्व फैसले का विरोध किया था। वहीं अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों ने चीन के इस कदम पर चिंता जताई है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इसे "पड़ोसियों पर दबाव बनाने की कोशिश" बताया।


रणनीतिक महत्व वाला क्षेत्र
दक्षिण चीन सागर विश्व के सबसे रणनीतिक जल क्षेत्रों में गिना जाता है। यहां मछली पकड़ने के बड़े क्षेत्र हैं और अंतरराष्ट्रीय व्यापार का अहम मार्ग भी यहीं से गुजरता है। चीन इस पूरे समुद्री क्षेत्र पर दावा करता है, जबकि फिलीपींस समेत कई अन्य देशों के भी अलग-अलग हिस्सों पर दावे हैं।

ये भी पढ़ें- सीनेट की समिति के सामने पेश होंगे एफबीआई प्रमुख, चार्ली की हत्या की जांच सहित इन सवालों का करना होगा सामना

तनाव और बढ़ने की आशंका
चीनी कोस्ट गार्ड ने फिलीपींस पर उकसावे की कार्रवाई का आरोप लगाया और इसे गंभीर करार दिया। दूसरी ओर, फिलीपींस को अमेरिका समेत कई मित्र देशों का समर्थन मिला है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस टकराव से दक्षिण चीन सागर में तनाव और बढ़ सकता है तथा क्षेत्रीय स्थिरता पर असर पड़ सकता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed