फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South African President Cyril Ramaphosa positive for COVID19

कोविड-19: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा कोरोना पॉजिटिव पाए गए, हालत स्थिर

Mon, 13 Dec 2021 03:53 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 13 Dec 2021 03:53 AM IST
सार

राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा फिलहाल केप टाउन में सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे और उन्होंने अगले हफ्ते के लिए डिप्टी प्रेसिडेंट डेविड माबुजा को सारी जिम्मेदारी सौंप दी है।

विज्ञापन
South African President Cyril Ramaphosa positive for COVID19
Cyril Ramaphosa - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि अभी उनकी हालत स्थिर है। हल्के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। राष्ट्रपति रामाफोसा की डॉक्टरों द्वारा निगरानी की जा रही थी।

विज्ञापन


राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि हाल ही में चार पश्चिम अफ्रीकी राज्यों की यात्रा पर राष्ट्रपति और पूरे दक्षिण अफ्रीकी प्रतिनिधिमंडल का कोविड -19 के लिए परीक्षण किया गया था। जिसमें वे संक्रमित पाए गए हैं। वह फिलहाल केपटाउन में सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे और उन्होंने अगले हफ्ते के लिए डिप्टी प्रेसिडेंट डेविड माबुजा को सारी जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन


बयान में रामफोसा के हवाले से कहा गया है कि उनके अपने संक्रमण होने से ने सभी नागरिकों को टीकाकरण के महत्व और जोखिम के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति जिस दिन कोरोना से संक्रमित पाए गए उस दिन दक्षिण अफ्रीका में 37,875 नए संक्रमण दर्ज किए गए। जो पिछले दिन के 17,154 नए मामलों से काफी अधिक था। राष्ट्रपति रामाफोसा केपटाउन में थे, वहां पूर्व उप राष्ट्रपति एफडब्ल्यू डी क्लार्क के सम्मान में राज्य स्मारक स्थापित करने के बाद अस्वस्थ महसूस करने लगे थे। तब उनका चेक अप कराया तो रिजल्ट कोरोना पॉजिटिव आया।

 मंत्री मोंडली गुंगुबेले ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति रामाफोसा एक अच्छी आदमी हैं। दक्षिण अफ्रीकी सैन्य स्वास्थ्य सेवा द्वारा लगातार उन पर निगरानी की जा रही है। गुंगुबेले ने आगे कहा कि राष्ट्रपति रामाफोसा को कोरोना की पूरी डोज लग चुकी है। 

बयान में उन्होंने कहा कि स्मारक आयोजन के दौरान हाथों की स्वच्छता, फेस मास्क पहनने और सामाजिक दूरी से संबंधित सभी स्वास्थ्य नियमों का पालन किया गया था, जो लोग रविवार को रामाफोसा के संपर्क में थे, उन्हें लक्षणों को देखने या खुद को कोविड संक्रमण के लिए परीक्षण करने की सलाह दी गई है।


देश भर में चौथी लहर में तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच इस सप्ताह के अंत में कोरोना कमांड काउंसिल द्वारा रामाफोसा को ब्रीफ किए जाने की उम्मीद थी, जो बड़े पैमाने पर ओमिक्रॉन वैरिएंट द्वारा संक्रमित है। जिसे पहली बार तीन सप्ताह पहले दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed