फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South African minister praised Indian economy, said need to study India development journey

BRICS: दक्षिण अफ्रीका ने की भारतीय अर्थव्यवस्था की तारीफ, कहा- भारत की विकास यात्रा का अध्ययन करने की जरूरत

Thu, 20 Jul 2023 02:26 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोहानसबर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोहानसबर्ग Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 20 Jul 2023 02:26 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका की युवा और विकलांग व्यक्तियों की मंत्री नकोसाजाना दलामिनी-जुमा ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की वृद्धि की सराहना की। उन्होंने डरबन में आयोजित ब्रिक्स युवा शिखर सम्मेलन में कहा कि भारतीय सभ्यता हजारों साल पुरानी है।

विज्ञापन
South African minister praised Indian economy, said need to study India development journey
Brics Countries - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका की एक मंत्री ने भारत के आर्थिक विकास की तारीफ की। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भारत ने उप निवेशवाद से लेकर तकनीकी दिग्गज बनने का सफर तय किया है। भारत का यह सफर गहन विश्लेषण का विषय है।  

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की युवा और विकलांग व्यक्तियों की मंत्री नकोसाजाना दलामिनी-जुमा ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की वृद्धि की सराहना की। उन्होंने डरबन में आयोजित ब्रिक्स युवा शिखर सम्मेलन में कहा कि भारतीय सभ्यता हजारों साल पुरानी है। भारत ने उपनिवेशवाद की राख से देश का उत्थान और विकास तक का सफर तय किया है। ब्रिक्स समूह में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल है।  

विज्ञापन

भारतीय कंपनियों के बारे में कुछ लोगों की कल्पना
अफ्रीकी मंत्री ने कहा कि तीन दशक पहले कुछ लोगों ने कल्पना की कि भारत आईटी उद्योग पर राज करेगा। दुनिया की शीर्ष दस आईटी कंपनियों में से लगभग आधी कंपनियां भारतीय मूल की हों। हालांकि, बहुत कम लोगों ने ही कल्पना की थी कि भारतीय कंपनियां वैश्विक स्तर पर नौकरियां प्रदान कर सकती हैं। लेकिन भारत आज इस स्तर पर कैसे पहुंचा इसके पीछे के इतिहास, निवेश और निर्णायक नेतृत्व गहन विश्लेषण के लायक है। हम ब्रिक्स को क्या बनाते हैं। इस गठबंधन को क्या बनाते हैं। इसमें इतिहास की दिशा बदलने की क्षमता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जयशंकर ने ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की वर्चुअल बैठक में हिस्सा लिया
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की एक वर्चुअल बैठक में भाग लिया। इसमें अगले महीने दक्षिण अफ्रीका में पांच देशों के समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन पर चर्चा हुई। एक ट्वीट में जयशंकर ने ब्रिक्स (ब्राजील-रूस-भारत-चीन-दक्षिण अफ्रीका) विदेश मंत्रियों की बैठक में चर्चा को उपयोगी बताया। ब्रिक्स दुनिया के पांच सबसे बड़े विकासशील देशों का समूह है। यह वैश्विक आबादी का 41 प्रतिशत, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 24 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार का 16 प्रतिशत प्रतिनिधित्व करते हैं। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन अगले महीने जोहान्सबर्ग में होगा। ब्रिक्स का वर्तमान अध्यक्ष दक्षिण अफ्रीका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed