फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Africa temple collapse updates death toll in the under-construction rises to four News In Hindi

दक्षिण अफ्रीका मंदिर हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई चार, एक भारतीय भी शामिल; प्रशासन को जांच के आदेश

Sun, 14 Dec 2025 09:01 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानसबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानसबर्ग Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 14 Dec 2025 09:01 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका में बीते दिनों न्यू अहोबिलम टेम्पल ऑफ प्रोटेक्शन के निर्माण दौरान मंदिर का एक हिस्सा गिर गया, जिसमें चार लोग मारे गए। मृतकों में 52 वर्षीय भारतीय नागरिक विक्की जैरज पांडे भी शामिल हैं, जो मंदिर ट्रस्ट के सदस्य और निर्माण प्रोजेक्ट के प्रबंधक थे। खराब मौसम के कारण फिलहाल के लिए बचाव कार्य रोक दिया गया है। 

विज्ञापन
South Africa temple collapse updates death toll in the under-construction rises to four News In Hindi
दक्षिण अफ्रीका में गिरा निर्माणाधीन मंदिर - फोटो : फेसबुक/

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के डरबन के उत्तर में स्थित रेडक्लिफ इलाके में बीते शुक्रवार दोपहर को अहोबिलम टेंपल ऑफ प्रोटेक्शन के निर्माण स्थल पर हुए भीषण हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। वहीं अभी भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की संभावना जताई जा रही है। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, राहत और बचाव कर्मी पिछले दो दिनों से मलबे में दबे एक पांचवें शव को निकालने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन


हालांकि, शनिवार दोपहर खराब मौसम के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को रोकना पड़ा। तेज बारिश और खराब हालात के चलते मलबे में काम करना बेहद मुश्किल हो गया। बता दें कि पहले मीडिया रिपोर्टस में बताया गया था कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और कई लोग मलबे में दबे हैं। ऐसे में जब ताजा अपडेट सामने आया तब इस बात की पुष्टि की गई कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर चार हो गई है। 
विज्ञापन


मृतकों में एक भारतीय भी शामिल
बता दें कि मंदिर एक ढलान वाली पहाड़ी पर बनाया जा रहा था और इसमें चट्टानों का इस्तेमाल किया गया था, जिन्हें भारत से लाया गया और निर्माण स्थल पर खुदाई की गई थी। मंदिर का डिजाइन गुफा जैसा था और इसे भगवान नरसिंहदेव की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमाओं में से एक के लिए बनाया जा रहा था। हादसे में मारे गए लोगों में से एक 52 वर्षीय भारतीय मूल के विक्की जैरज पांडे हैं, जो मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी सदस्य और निर्माण परियोजना के प्रबंधक थे। पांडे पिछले दो साल से मंदिर निर्माण में सक्रिय रूप से शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- महाराष्ट्र: 'दुनिया में बजने लगा सनातन का डंका', PAK में संस्कृत-गीता पढ़ाने के फैसले पर बोले शिवसेना UBT नेता



फिर शुरू होगी जाएगी तलाशी अभियान
मामले में रिएक्शन यूनिट साउथ अफ्रीका के प्रवक्ता प्रेम बलराम ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि मलबे के नीचे और लोग फंसे हुए हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि हालात सामान्य होने के बाद फिर से तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- RSS: 'एकता से ही राष्ट्र सशक्त...', भागवत बोले- हिंदू समाज को एकजुट होकर सांस्कृतिक जड़ों पर गर्व करना चाहिए

प्रशासन को मिले घटना के जांच के आदेश
गौरतलब है कि इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि निर्माण के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं। स्थानीय लोग और मृतकों के परिजन गहरे सदमे में हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed