फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Africa Seeks New Emergency Measures Against Israel Over Rafah Operation

ICJ: दक्षिण अफ्रीका ने इस्राइल के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का हो रहा उल्लंघन

Sat, 11 May 2024 06:34 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हेग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हेग Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 11 May 2024 06:34 AM IST
सार

ICJ: दिसंबर में पहला आवेदन दायर करने के बाद से यह तीसरी बार है कि दक्षिण अफ्रीका ने गाजा में युद्ध को लेकर इस्राइल के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया है। दक्षिण अफ्रीका ने आरोप लगाया है कि इस्राइल फलस्तीनी क्षेत्र में नरसंहार कर रहा है।

विज्ञापन
South Africa Seeks New Emergency Measures Against Israel Over Rafah Operation
आईसीजे - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को गाजा पट्टी के रफाह में इस्राइल के ताजा हमलों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) से कार्रवाई की मांग की। अदालत ने एक बयान में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


दिसंबर में पहला आवेदन दायर करने के बाद से यह तीसरी बार है कि दक्षिण अफ्रीका ने गाजा में युद्ध को लेकर इस्राइल के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया है। दक्षिण अफ्रीका ने आरोप लगाया है कि इस्राइल फलस्तीनी क्षेत्र में नरसंहार कर रहा है। वहीं, इस्राइल दक्षिण अफ्रीका के आरोपों को खारिज कर रहा है।  
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र की अदालत ने एक बयान में कहा कि दक्षिण अफ्रीका के आवेदन में कहा गया है कि रफाह में इस्राइल का अभियान मानवीय मदद और बुनियादी सेवाओं चिकित्सा प्रणाली के अस्तित्व और फलस्तीनी नागरिकों के लिए अत्यधिक जोखिम पैदा करता है। आवेदन में इस्राइल पर नरसंहार कन्वेंशन के निरंतर उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दक्षिण अफ्रीका ने कहा, इस्राइल अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन कर रहा है। हम अदालत से इस्राइल को रफा से तुरंत वापस बुलाने और अपने सैन्य अभियान को रोकने का आदेश देने का आह्वान करते हैं। इसने एक आदेश की भी मांग की कि इस्राइल संयुक्त राष्ट्र और मानवीय मदद प्रदान करने वाले अन्य समूहों को गाजा तक निर्बाध पहुंच प्रदान करे। 
  
रफाह में भीषण युद्ध, सीमा बंद एक लाख लोगों को भागना पड़ा 
संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने कहा कि गाजा के दक्षिणी शहर राफा के बाहरी इलाके में इस्राइली सैनिकों और फलस्तीनी आतंकियों के बीच भीषण युद्ध छिड़ गया है। इस कारण महत्वपूर्ण नजदीकी सहायता मार्गों से निकलना दूभर हो गया है। जबकि एक लाख से अधिक लोगों को उत्तर को तरफ भागने के लिए मजबूर होना पड़ा है। 

उन्हें नई जगह ले जाने या चिकित्सा-भोजन आदि की मदद भी नहीं है। राफा में कार्यरत ओसीएचए अधिकारी जॉर्जियोस पेट्रोपोलोस ने कहा, शहर के पास दो मुख्य सीमाएं बंद हैं। आपूर्ति में कटौती और चिकित्सा निकासी तथा मानवीय कर्मियों की आवाजाही भी रोक दी गई है। हमारे लिए भले ही गलियारे से गुजरने का आश्वासन दिया गया है लेकिन लड़ाई में सेना का इतना करीब होना मानवीय क्षेत्र के लिए स्वीकार्य नहीं है।


उन्होंने कहा, संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम में शनिवार तक दक्षिणी गाजा में वितरण के लिए भोजन खत्म हो जाएगा। जबकि सुरक्षा की तलाश में करीब 30,000 लोग हर दिन राफा छोड़ रहे हैं। अब तक करीब 1.10 लाख लोग राफा छोड़ चुके हैं। इस बीच इस्राइली सेना ने दावा किया है कि उसके पास राफा पर सैन्य कार्रवाई के लिए पर्याप्त हथियार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed