{"_id":"5ea425ae5ea72637c24f511b","slug":"south-africa-president-cyril-ramaphosa-could-not-show-people-wearing-masks-video-viral-on-social-sites","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क पहनने में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के छूटे पसीने, वीडियो वायरल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मास्क पहनने में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के छूटे पसीने, वीडियो वायरल
Sat, 25 Apr 2020 05:40 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 25 Apr 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति साइरिल रामफोसा
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस को लेकर विश्व के सभी देशों के प्रमुखों ने अपने देशवासियों से सावधानी बरतने को कहा है। उन्होंने लोगों को बचाव के लिए मास्क पहनने की सलाह दी है। इस बीच दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति साइरिल रामफोसा लोगों को मास्क पहनकर नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
राष्ट्रपति साइरिल रामफोसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वो कई बार कोशिश करने के बावजूद मास्क नहीं पहन पा रहे हैं। अपने भाषण में उन्होंने लोगों को घर में रहने और बाहर निकलने पर मास्क पहनने की सलाह दी। राष्टपति उस समय टीवी पर लोगों को मास्क पहनने के फायदे गिना रहे थे। इस दौरान राष्ट्रपति ने एलान किया कि अगले महीने से देश में लॉकडाउन में कुछ ढील दी जाएगी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने लोगों से अपील की कि वे जब पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करें तो फेस मास्क जरूर पहनें। इसके बाद उन्होंने लोगों को मास्क पहनने का तरीका बताया। राष्ट्रपति जब कपड़े से बना मास्क पहन रहे थे तब वह उनके कानों के पास फंस गया और उसको पहनने में उनके पसीने छूट गए।
विज्ञापन
भाषण के अंत में वो लोगों को मास्क पहनकर दिखाना चाहते थे, लेकिन मास्क का साइज छोटा होने के कारण वह उनके कानों से बार-बार निकल रहा था। उन्होंने इसे मुंह की जगह आंखों पर रखकर भी बांधने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। राष्ट्रपति का वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया साइट्स पर हैशटेग मास्कऑनचैलेंज और साइरिलमास्कचैलेंज ट्रेंड करने लगा।
Ramaphosa putting that mask made the night 😂pic.twitter.com/0ZtzeYLuIX
— Gfasil (@Gfasil) April 23, 2020