फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   south africa mahatma gandhi great granddaughter jailed for 7 years for 62 lakh forgery

द. अफ्रीका : महात्मा गांधी की परपोती को धोखाधड़ी में सात साल की जेल

Tue, 08 Jun 2021 03:03 PM IST
प्रशांत कुमार एजेंसी, जोहानिसबर्ग
एजेंसी, जोहानिसबर्ग Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 08 Jun 2021 03:03 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी की पड़पोती एक फर्जीवाड़ा मामले में पकड़ी गई है। डरबन कोर्ट ने 62 लाख रैंड यानी लगभग 3.23 करोड़ के फर्जीवाड़े में सात साल की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
south africa mahatma gandhi great granddaughter jailed for 7 years for 62 lakh forgery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका में डरबन की एक अदालत ने महात्मा गांधी की परपोती आशीष लता को 60 लाख रैंड की धोखाधड़ी और जालसाजी के जुर्म में सात साल जेल की सजा सुनाई है। रैंड दक्षिण अफ्रीका की मुद्रा है और भारतीय मुद्रा में इस कथित धोखाधड़ी की कुल रकम करीब सवा तीन करोड़ रुपये बैठती है। आशीष लता पर उद्योगपति एसआर महाराज के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप रहा है।

विज्ञापन


लता रामगोबिन जानी मानी मानवाधिकार कार्यकर्ता इला गांधी और दिवंगत मेवा रामगोबिंद की संतान हैं। 56 वर्षीय आशीष लता रामगोबिन को महाराज ने कथित रूप से भारत से एक ऐसी खेप के आयात और सीमाशुल्क कर के समाशोधन के लिए 62 लाख रैंड दिए थे जिसका कोई अस्तित्व नहीं था। इसमें उन्हें लाभ का एक हिस्सा देने का वादा किया गया था। लता के खिलाफ 2015 में जब सुनवाई शुरू हुई, तब राष्ट्रीय अभियोजन प्राधिकरण (एनपीए) के ब्रिगेडियर हंगवानी मूलौदजी ने कहा था कि उन्होंने संभावित निवेशकों को भरोसा दिलाने के लिए कथित रूप से फर्जी चालान और दस्तावेज दिए थे। इनमें बताया गया कि भारत से लिनेन के तीन कंटेनर आ रहे हैं। उस वक्तत आशीष लता को 50,000 रैंड की जमानत राशि पर रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन


इस तरह दर्ज हुआ मुकदमा
सोमवार को हुई सुनवाई में कोर्ट को बताया गया कि आशीष लता ने न्यू अफ्रीका अलायंस फुटवेयर डिस्ट्रीब्यूटर्स के निदेशक एसआर महाराज से अगस्त 2015 में मुलाकात की थी। महाराज की कंपनी कपड़ों, लिनेन और जूते-चप्पलों का आयात, निर्माण व बिक्री करती है। महाराज की कंपनी लाभांश के आधार पर अन्य कंपनियों को वित्तीय मदद भी देती है। आशीष लता ने महाराज से कहा था कि उन्होंने साउथ अफ्रीकन हॉस्पिटल ग्रुप नेट केयर के लिए लिनेन के तीन कंटेनर मंगाये हैं। इस पर महाराज ने उनसे कर्ज के लिए लिखित समझौता कर लिया लेकिन बाद में फर्जीवाड़े का पता लगने पर महाराज ने मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साख पर लगा आघात
आशीष लता इंटरनेशनल सेंटर फॉर नॉन-वायलेंस नामक एक गैर-सरकारी संगठन के एक कार्यक्रम की संस्थापक और कार्यकारी निदेशक रही हैं। उन्होंने खुद को पर्यावरण, सामाजिक और राजनीतिक हितों का ध्यान रखने वाली एक कार्यकर्ता के रूप में वर्णित किया था। लेकिन इस मुकदमे से उनकी साख पर बड़ा आघात लगा है।


मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं बापू के वंशज 
महात्मा गांधी के कई अन्य वंशज मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं और उनमें आशीष लता के चचेरे भाई कीर्ति मेनन, स्वर्गीय सतीश धुपेलिया और उमा धुपेलिया-मिस्त्री का नाम शामिल है। आशीष लता की मां इला गांधी को विशेष रूप से उनके कामों के लिए अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका में भी उन्हें राष्ट्रीय सम्मान मिले। इला, महात्मा गांधी के चार बेटों में से दूसरे बेटे मणिलाल गांधी की बेटी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed