फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Africa Indian origin former minister Pravin Gordhan dies

South Africa: भारतीय मूल के पूर्व मंत्री प्रवीण गोर्धन का निधन, कैंसर से जूझ रहे थे

Fri, 13 Sep 2024 03:13 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जॉहानेसबर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जॉहानेसबर्ग Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 13 Sep 2024 03:13 PM IST
सार

गोर्धन साल 1994 से दक्षिण अफ़्रीकी राजनीति में सक्रिय थे। चार महीने पहले ही उन्होंने घोषणा की थी कि वे अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए सक्रिय राजनीति से संन्यास ले रहे हैं। 

विज्ञापन
South Africa Indian origin former minister Pravin Gordhan dies
प्रवीण गोर्धन - फोटो : एक्स/प्रवीण गोर्धन

विस्तार

भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी राजनेता और रंगभेद विरोधी कार्यकर्ता प्रवीण गोर्धन का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। प्रवीण गोर्धन के परिवार ने बताया कि वे बीते कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे और इलाज के दौरान जॉहानेसबर्ग के अस्पताल में शुक्रवार को उनक निधन हो गया। गोर्धन साल 1994 से दक्षिण अफ़्रीकी राजनीति में सक्रिय थे। चार महीने पहले ही उन्होंने घोषणा की थी कि वे अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए सक्रिय राजनीति से संन्यास ले रहे हैं। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने व्यक्त की संवेदना
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने प्रवीण गोर्धन के निधन पर दुख जताया और उन्हे एक उत्कृष्ट नेता और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का प्रतीक बताया। रामफोसा ने गोर्धन की पत्नी वनिता राजू, बेटियों अनीशा और प्रियेशा के सामने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, 'हमने एक उत्कृष्ट नेता खो दिया है, जिनका विनम्र व्यक्तित्व बुद्धिमत्ता, ईमानदारी और ऊर्जा की गहराई को दर्शाता है, उन्होंने अपनी सक्रियता, एक सांसद के रूप में अपने कर्तव्य और कैबिनेट के सदस्य के रूप में अपनी भूमिकाएं निभाईं।' 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका सरकार के वित्त मंत्री के रूप में किया काम
साल 2010 में, गोर्धन को तत्कालीन भारतीय राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने प्रवासी भारतीय पुरस्कार से सम्मानित किया था, जो प्रवासी भारतीयों के लिए भारत का सर्वोच्च सम्मान है। प्रवीण गोर्धन ने साल 2009 से 2014 तक और फिर 2015 से 2017 तक दक्षिण अफ्रीका के वित्त मंत्री के रूप में काम किया। उन्होंने 2014 से 2015 तक सहकारी शासन और पारंपरिक मामलों के मंत्री के रूप में भी काम किया। उनका अंतिम सार्वजनिक पद उद्यम मंत्री के रूप में था। 1999 से एक दशक तक दक्षिण अफ्रीकी राजस्व सेवाओं के आयुक्त के रूप में गोर्धन ने दक्षिण अफ्रीका की कर संग्रह एजेंसी को विश्व स्तरीय सेवा के रूप में विकसित कर वैश्विक मान्यता दिलाई। वह 2000 से 2006 तक विश्व सीमा शुल्क संगठन के अध्यक्ष भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed