फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   source says Hezbollah lost contact with possible successor Hashem after Israel new strikes on Lebanon

Lebanon: नसरल्ला के उत्तराधिकारी हाशेम से हिज्बुल्ला का संपर्क टूटा, इस्राइल ने भूमिगत बंकर को बनाया था निशाना

Sun, 06 Oct 2024 06:34 AM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 06 Oct 2024 06:34 AM IST
सार

hashem safieddine: इस्राइल ने शुक्रवार को किए हवाई हमलों में उसे निशाना बनाया था। उसके बेरूत के दक्षिणी उपनगरीय इलाके में मौजूद एक भूमिगत बंकर में होने की संभावना जताई गई थी।  

विज्ञापन
source says Hezbollah lost contact with possible successor Hashem after Israel new strikes on Lebanon
हिज्बुल्ला के ठिकानों पर किया हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल लगातार लेबनान के अलग-अलग इलाकों पर हवाई हमले कर रहा है। इस्राइल ने बीते शुक्रवार को हिजबुल्ला के मारे गए नेता नसरल्ला के संभावित उत्तराधिकारी हाशेम सफीदीन को निशाना बनाकर हमले किए थे। इन हमलों के बाद से हिज्बुल्ला का अपने संभावित उत्तराधिकारी से संपर्क नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन


हाशेम से नहीं हो पाया संपर्क
शनिवार को एक लेबनानी सुरक्षा सूत्र ने बताया कि, इस्राइल ने शुक्रवार को किए हवाई हमलों में उसे निशाना बनाया था। उसके बेरूत के दक्षिणी उपनगरीय इलाके में मौजूद एक भूमिगत बंकर में होने की संभावना जताई गई थी।  इन हमलों के बाद से सफीदीन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उसके मारे जाने की खबरें भी सामने आई है। लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर उसकी मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


रॉयटर्स के मुताबिक, लेबनानी सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को इस्राइल ने दक्षिणी बेरूत के आवासीय क्षेत्र और हिजबुल्ला के गढ़ दहियाह को निशाना बनाया था। इस्राइल की ओर से किए गए इन भीषण हमले के चलते बचावकर्मी उन जगहों पर नहीं पहुंच पाए हैं। जिसके चलते अभी तक उस इलाके से कोई भी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। वहीं हिज्बुल्ला ने अभी तक सफीदीन की मौत को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नसरल्ला  का ममेरा भाई है सफीदीन
बता दें कि, सफीदीन हिजबुल्ला की कार्यकारी परिषद के रूप में समूह के राजनीतिक मामलों को संभालता है। वह जिहाद काउंसिल में भी है, जो समूह के सैन्य अभियानों का प्रबंध करती है।

सफीदीन हिजबुल्ला के मारे गए नेता हसन नसरल्ला  का ममेरा भाई है और उसे संगठन के अगले नेता के रूप में देखा जा रहा था। 

वहीं दूसरी ओर इस्राइल ने शनिवार को लेबनान के उत्तरी शहर त्रिपोली पर अपना पहला हमला किया। इन हमलों को लेकर एक लेबनानी सुरक्षा अधिकारी ने कहा, इससे पहले बेरूत के उपनगरों में बम गिराए गए थे और इस्राइली सैनिकों ने दक्षिण में छापे मारी की थी। लेकिन अब इस्राइल ने त्रिपोली पर भी बम गिराने शुरू कर दिए हैं।  इस्राइली सेना द्वारा बेरूत में कुछ इमारतों के निवासियों को चेतावनी जारी करने के बाद हमले किए हैं। शनिवार देर रात बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में कम से कम आठ हमले किए गए हैं। जिनमें देश के मुख्य हवाई अड्डे के करीब भी हमले किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed