फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Some reactions from people in Pakistan praising India for successfully hosting the G-20 summit

G20: समिट के सफल आयोजन पर PAK में भारत का डंका, लोगों ने की अपने ही देश की बुराई, मोदी की तारीफों के बांधे पुल

Thu, 14 Sep 2023 09:12 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 14 Sep 2023 09:12 AM IST
सार

पाकिस्तान के लोगों ने कहा कि पिछले 5-6 वर्षों में हमारी अर्थव्यवस्था और सुरक्षा स्थिति खराब हो गई है। दुनिया ने हमें किनारे कर दिया है। आज जब हम अपनी अर्थव्यवस्था को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, तो भारत शीर्ष 20 देशों की मेजबानी कर रहा है। 
 

विज्ञापन
Some reactions from people in Pakistan praising India for successfully hosting the G-20 summit
समिट के सफल आयोजन पर पाकिस्तान में भारत का डंका - फोटो : एएनआई

विस्तार

जी-20 शिखर सम्मेलन की शानदार मेजबानी और नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन (एनडीएलडी) को सर्वसम्मति के साथ स्वीकारे जाने के लिए भारत और पीएम मोदी के नेतृत्व की दुनियाभर में तारीफ हो रही है। सराहना करने वालों में पड़ोसी देश पाकिस्तान का नाम भी शामिल है। वहां के लोग भारत की विदेश नीति की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन

भारतीय अर्थव्यवस्था को होगा लाभ

एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि जब 20 बड़े देशों के प्रमुख किसी एक देश में एकसाथ जाते हैं, तो यह उस देश के लिए सम्मान की बात होती है। जी-20 शिखर सम्मेलन में दुनियाभर के नेताओं के शामिल होने से भारतीय अर्थव्यवस्था को कई लाभ मिलेंगे।

विज्ञापन

यहां नहीं आए 

वहीं एक अन्य ने कहा कि वहां सऊदी अरब के शासक आए थे और लोगों को उम्मीद थी कि वह यहां भी आएंगे, लेकिन वह नहीं आए। आगे कहा कि जब इतना बड़ा सम्मेलन होता है तो लोग देखते हैं कि देश आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया ने हमें किनारे किया

पाकिस्तान के एक व्यक्ति ने अपने देश की विदेश नीति की आलोचना की। उसने कहा कि मुझे लगता है कि हम अपनी विदेश नीति में विफल रहे हैं और इसी वजह से जी-20 शिखर सम्मेलन हमारे पड़ोसी देश में हो रहा है और राष्ट्राध्यक्ष आ रहे हैं। व्यक्ति ने कहा कि पिछले 5-6 वर्षों में हमारी अर्थव्यवस्था और सुरक्षा स्थिति खराब हो गई है। दुनिया ने हमें किनारे कर दिया है।


भारतीयों के लिए गर्व का पल

एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि आज जब हम अपनी अर्थव्यवस्था को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, तो भारत शीर्ष 20 देशों की मेजबानी कर रहा है। भारत ने अच्छा कदम उठाया है। ये भारतीयों के लिए गर्व का पल था। पाकिस्तानी निवासी ने कहा कि पीएम मोदी की दुनिया के नेताओं के साथ जो तस्वीरें आई हैं, वो दुनिया को भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाने में कामयाब रही है। 

पाकिस्तान को नहीं किया आमंत्रित
व्यक्ति ने कहा कि सऊदी अरब के 'शहजादा' यहां नहीं आए लेकिन वह भारत गए, जिससे पता चलता है कि भारत दुनिया के लिए कितना महत्वपूर्ण हो गया है। यह आश्चर्य की बात थी कि बांग्लादेश को आमंत्रित किया गया था, लेकिन पाकिस्तान को आमंत्रित नहीं किया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed