फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   six persons injured in shooting outside Oregon concert hall in america

अमेरिका: ओरेगन में कॉन्सर्ट हॉल के बाहर हुई गोलीबारी, छह घायल, एक की हालात गंभीर

Sun, 16 Jan 2022 03:34 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 16 Jan 2022 03:34 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो छह लोगों के घायल होने की जानकारी मिली। घायल लोगों में से एक की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
six persons injured in shooting outside Oregon concert hall  in america
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेरिका में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के ओरेगन राज्य के यूजीन शहर में शुक्रवार रात एक कॉन्सर्ट हॉल के बाहर अज्ञात व्यक्ति ने गोलीबारी कर दी इसमें छह लोग घायल हो गए। जब गोलीबारी हुई उस समय संगीत कार्यक्रम चल रहा था।

विज्ञापन


आरोपी अभी गिरफ्त में नहीं
पुलिस ने यह जानकारी दी कि जिस व्यक्ति ने गोलीबारी की वह अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। गोलीबारी में घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी लील बीन और जाय बैंग शो के दौरान हुई। पुलिस ने ट्वीट किया कि यूजीन शहर में स्थित वॉव हॉल में रात साढ़े नौ बजे गोलीबारी की सूचना मिली।
विज्ञापन


पुलिस प्रमुख क्रिस स्किनर ने मीडिया को बताया कि गोलीबारी के कारण लोग इधर-उधर भाग रहे थे और वहां से बचने के लिए बाहर की निकलने का प्रयास कर रहे थे। आगे पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो छह लोगों के घायल होने की जानकारी मिली। घायल लोगों में से एक की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमें लोगों को सहज महसूस कराना है ताकि हम बेहतर ढंग से समझ सकें कि क्या हुआ और संदिग्ध की पहचान हो। साथ ही बताया कि हमारे पास कुछ पॉइंट्स हैं एक आदमी जो हुडी पहने हुए है शूटिंग के ठीक बाद पश्चिम की ओर भागते देखा गया। 


 पार्किंग में गोलियों की आवाज सुनी
कॉन्सर्ट हॉल के अंतरिम कार्यकारी निदेशक देब माहेर और बोर्ड के अध्यक्ष जासी गुएरेना ने गोलीबारी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही बयान में कहा कि वर्तमान में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन हमने पिछली पार्किंग में गोलियों की आवाज सुनी। मकसद अभी तक ज्ञात नहीं हैं। हम जानते हैं कि कुछ लोग घायल हुए हैं लेकिन हमें नहीं पता कि उनकी चोटें कितनी गंभीर हैं, हम अनुमान नहीं लगाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed