{"_id":"6611b20bd2002a0f67059955","slug":"six-people-injured-in-clash-between-political-group-and-security-in-nepal-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: नेपाल में राजनीतिक समूह और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प, छह लोग घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal: नेपाल में राजनीतिक समूह और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प, छह लोग घायल
Sun, 07 Apr 2024 02:05 AM IST
यशोधन शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:05 AM IST
सार
काठमांडू के प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे आंदोलनकारियों पर पुलिस के लाठीचार्ज में दो पुलिसकर्मी और एनएलएम के चार कैडर घायल हो गए। सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान घटना स्थल से एनएलएम के 12 कैडरों को गिरफ्तार भी किया गया।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित भद्रकाली में सिंहदरबार सचिवालय के सामने राजेंद्र महतो के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय मुक्ति आंदोलन के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस विवाद में दो पुलिसकर्मियों सहित कम से कम छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
काठमांडू के प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे आंदोलनकारियों पर पुलिस के लाठीचार्ज में दो पुलिसकर्मी और एनएलएम के चार कैडर घायल हो गए। सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान घटना स्थल से एनएलएम के 12 कैडरों को गिरफ्तार भी किया गया। नेपाल पुलिस के प्रवक्ता नबराज अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश की तो पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन