{"_id":"65753bd60ad74614780ea515","slug":"six-killed-and-nearly-20-injured-in-central-tennessee-storm-devastation-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: 'बस भगवान से करती रही प्रार्थना...', टेनेसी में आए तूफान को याद कर बोली पीड़िता; छह की मौत, दो दर्जन घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'बस भगवान से करती रही प्रार्थना...', टेनेसी में आए तूफान को याद कर बोली पीड़िता; छह की मौत, दो दर्जन घायल
Sun, 10 Dec 2023 09:51 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sun, 10 Dec 2023 09:51 AM IST
सार
20 मिनट के डरावने समय को याद करते हुए शानिका वाशिंगटन ने बताया कि जैसे ही उन्हें पड़ोस में तूफान आने की जानकारी हुई तो वह अपने पांच और 10 साल के दो बच्चों के साथ टाउनहाउस के तहखाने में ले गईं।
विज्ञापन
शनिवार को तूफान आने के बाद मलबे के नीचे दबी कार।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के टेनेसी राज्य में आए भीषण तूफान में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब दो दर्जन घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस तूफान से इमारतें ध्वस्त हो गई और बिजली के खंभे उखड़ गए।
विज्ञापन
मोंटगोमरी काउंटी में तीन की मौत
नैशविले आपातकालीन संचालन केंद्र ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि मोंटगोमरी काउंटी में आए गंभीर तूफान से एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 23 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
टूटे घर और बिखरा मलबा
क्लार्क्सविले दमकल विभाग ने तस्वीरें जारी कीं, जिसमें टूटे घर और बिखरा मलबा दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं एक ट्रैक्टर ट्रेलर के पलटने की जानकारी भी सामने आई है। यहां के मेयर जो पिट्स ने कहा कि यह बहुत ही दुखद खबर है। कुछ परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया। शहर दुख की इस घड़ी में उनकी मदद के लिए तैयार है।
विज्ञापन
बता दें, पीड़ितों के बारे में शनिवार को कोई अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी थी।
दो बजे आया था तूफान
मोंटगोमरी काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे एक बवंडर आया। एक स्थानीय हाई स्कूल में जरूरतमंदों के रहने का इंतजाम किया गया। वहीं, लोगों से घर पर रहने के लिए ही कहा गया। इसके अलावा बताया गया है कि नुकसान बड़े स्तर पर हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शी बोले- हालात बहुत डरावने थे
20 मिनट के डरावने समय को याद करते हुए शानिका वाशिंगटन ने बताया कि जैसे ही उन्हें पड़ोस में तूफान आने की जानकारी हुई तो वह अपने पांच और 10 साल के दो बच्चों के साथ टाउनहाउस के तहखाने में ले गई। लाइट आ जा रही थी। इससे पता चल गया था कि स्थिति ठीक नहीं है। हालात बहुत डरावने थे, इसलिए बस भगवान से प्रार्थना करती रही कि सब सही हो जाए।
शानिका ने कहा, 'तूफान इतना तेज था कि पीछे का दरवाजा खुल गया था और तेज हवा आ रही थी। हम बुरी तरह से हिल रहे थे। जब हम तहखाने से बाहर आए तो हालात बेहद विनाशकारी थे। घरों की खिड़कियां, छतें और टाउनहाउस टूट गए थे। बिजली खंभे उखड़ गए थे। मंजर इतना डरावना था कि मैं हिल गई हूं। शायद मुझे नींद भी नहीं आए।'
हजारों लोग बिना बिजली के रह रहे
राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, टेनेसी में 16 और केंटकी में आठ सहित कुछ राज्यों में 41 बवंडर आए थे। अकेले केंटकी में कुल 81 लोगों की मौत हो गई। वहीं, टेनेसी में 80 हजार से अधिक लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा।